By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: दून में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - दून में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड

दून में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Aanchal
Last updated: 27/12/2024 14:25
Aanchal
Share
3 Min Read
4 10 News Todayz दून में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
SHARE

देहरादून: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखण्ड सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, गोविन्द सिंह कुंजवाल सहित अनेक कांग्रेसजनों ने अपने नेता डॉ0 मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुऐ श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि विश्व विख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार डॉ0 मनमोहन सिंह जी के निधन से कांग्रेस पार्टी ही नहीं पूरे भारत वर्ष को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनका असमय चले जाना हम सबके लिए असीमित दुःख का विषय है। डॉ. मनमोहन सिंह जी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार तथा नरेगा जैसी योजनाओं का श्रीगणेश कर भारत के विकास की जो नींव रखी वह मील का पत्थर साबित हुई। एक अर्थशास्त्री के रूप में डॉ0 मनमोहन ंिसह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई प्रदान की जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जायेगा। डॉ0 मनमोहन सिंह जी के निधन से राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं की जा सकती है। एक कुशल प्रशासक एवं अर्थशास्त्री के रूप में उनका राजनीतिक सफर सदैव याद किया जायेगा।  कांग्रेस कार्यालय में आयोजित शोक सभा में कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर डॉ0 मनमोहन सिंह जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

शोकसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री नवीन जोशी, याकूब सिद्धिकी, राजेन्द्र शाह, गोदावरी थापली, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, विधायक रवि बहादुर, पूर्व मंत्री हीरा ंिसह बिष्ट, राजकुमार, राजपाल बिष्ट, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, शीशपाल बिष्ट, गिरिराज हिंदवान, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र रावत, प्रदीप थपलियाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, अमरजीत सिह, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, विनोद नेगी, कुंवर सजवाण, दिनेश चौहान, प्रदीप जोशी, आनन्द बहुगुणा, सुलेमान अली, नजमा खान, आशा शर्मा, उर्मिला थापा, शशि सेमवाल, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, सुनीता प्रकाश, अनिल नेगी, नवनीत सती, गिरीश पपनै, विरेन्द्र पंवार, सोनिया आनन्द आदि अने कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 3 12 News Todayz ‘मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर’ में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग ‘मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर’ में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग
Next Article 1 7 News Todayz भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने शुरु किया विकसित कृषि संकल्प अभियान, 12 जून तक गांव गांव जाएंगे कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं संग सीएम ने किया संवाद

मसूरी में आधारभूत संरचनाओं एवं सुविधाओं में सुधार को लेकर मुख्य सचिव ने की अधिकारियों संग बैठक

राज्य के विकास, सेवाओं और बुनियादी ढांचे के लिए राजस्व प्राप्ति जरूरी: डीएम

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्व

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?