By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: दून सिल्क को मिलेगी नई पहचान: देहरादून में 20 दिन तक चलेगा ‘सिल्क मार्क एक्सपो’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - दून सिल्क को मिलेगी नई पहचान: देहरादून में 20 दिन तक चलेगा ‘सिल्क मार्क एक्सपो’

उत्तराखण्ड

दून सिल्क को मिलेगी नई पहचान: देहरादून में 20 दिन तक चलेगा ‘सिल्क मार्क एक्सपो’

Aanchal
Last updated: 24/09/2025 13:11
Aanchal
Share
images 2025 09 24T184007.223 News Todayz दून सिल्क को मिलेगी नई पहचान: देहरादून में 20 दिन तक चलेगा ‘सिल्क मार्क एक्सपो’
SHARE

देहरादून: स्थानीय होटल में बुधवार को सिल्क मार्क एक्सपो-2025 का शुभारंभ कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया। यह आयोजन केन्द्रीय रेशम बोर्ड, उत्तराखंड रेशम फेडरेशन और रेशम निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। एक्सपो 09 से 28 सितम्बर तक चलेगा। इस मौके पर देशभर के 12 राज्यों से आए 26 स्टॉलों में शुद्ध रेशम के उत्पाद प्रदर्शित किए गए। खास आकर्षण रही रेशमी साड़ियाँ, जिनकी कीमत पाँच हजार से लेकर दो लाख रुपये तक रही। एक्सपो का मुख्य आकर्षण फैशन शो “रिवायत-ए-रेशम-2” रहा, जिसमें बी.एस. नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने ‘दून सिल्क’ ब्रांड के परिधानों का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने रेशमी साड़ियाँ, कुर्ते, वेस्टकोट, टोपियाँ और स्वनिर्मित ज्वैलरी के साथ परंपरा व आधुनिकता का अद्भुत संगम पेश कर दर्शकों का दिल जीत लिया। कृषि मंत्री ने कहा कि रेशम निदेशालय और फेडरेशन का बेहतर समन्वय उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायक है। आने वाले समय में और पावरलूम स्थापित कर फेडरेशन को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। वर्तमान में लगभग 6500 रेशम कीटपालक इस उद्योग से जुड़े हैं, जिन्हें दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। रेशम फेडरेशन के प्रबंध निदेशक आनंद ए.डी. शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और ‘दून सिल्क’ ब्रांड को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में मददगार होते हैं। इस अवसर पर विधायक खजान दास, केन्द्रीय रेशम बोर्ड के संयुक्त सचिव (तकनीकी) दयारथी बेहरा, फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष चै. अजीत सिंह, प्राचार्या नमिता ममगाईं, सहायक निदेशक विनोद तिवारी, महाप्रबंधक मातबर कंडारी, वैज्ञानिक सुरेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजन एवं फैशन प्रेमी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article images 2025 09 24T183205.307 News Todayz आरटीआई का अधिकार: देहरादून और हरिद्वार से सर्वाधिक आवेदन, चंपावत और बागेश्वर से सबसे कम आरटीआई का अधिकार: देहरादून और हरिद्वार से सर्वाधिक आवेदन, चंपावत और बागेश्वर से सबसे कम
Next Article nanda devi yatra 780x470 1 News Todayz नंदादेवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा नंदादेवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?