By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: दून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, सीएम ने दिखाई हरी झंडी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - दून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

उत्तराखण्ड

दून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Aanchal
Last updated: 26/03/2026 11:38
Aanchal
Share
d 1 14 News Todayz दून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, सीएम ने दिखाई हरी झंडी
SHARE

देहरादून। गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस फ्लाइट को हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत संचालित किया जाएगा. देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू होने पर सीएम धामी ने खुशी जताई है।
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई एयलाइंस एयर द्वारा करीब 42 सीटर विमान से इस सेवा को शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान शुरू होने से से गढ़वाल और कुमाऊं के बीच में हवाई सफर करने वाले पैसेंजरों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहाकि देहरादून से पिथौरागढ़ जाने के लिए लगभग 15 घण्टे का समय लगता था, तो वहीं अब यह दूरी मात्र एक घण्टे में तय कर सकेंगे। इसी को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच 42 सीटर एलाइंस एयर विमान सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। अब इस सेवा के शुरू होने से सीमांत पिथौरागढ़ अब सीधे हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से जुड़ सकेगा। जिसका बड़ा फायदा पर्यटन, व्यापार और इमरजेंसी सेवाओं को मिलेगा। कम समय में आसान सफर से लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी। इससे जहां अंतिम छोर तक विकास की पहुंच सुनिश्चित होगी तो वहीं, उत्तराखंड में कनेक्टिविटी को नई उड़ान मिल सकेगी। सीमांत क्षेत्रों को नई उड़ान देने की दिशा में आज एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा (42 सीटर) का शुभारम्भ क्षेत्रीय विकास, पर्यटन विस्तार और स्थानीय जनमानस की सुविधा को नई गति देगा। सीएम धामी ने कहाकि हमारी डबल इंजन सरकार के पिछले 4 वर्षों में उत्तराखंड में हेलीपोर्ट की संख्या 2 से बढ़कर 12 तथा हेलीपैड की संख्या 60 से बढ़कर 118 हो गई है। यह हमारे सुदृढ़ एविएशन इकोसिस्टम का परिणाम है कि राज्य को ‘बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
सीएम धामी ने कहाकि सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को नई गति मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों में भी हेली सेवाएं अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित हेलीपैड इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड में यह व्यवस्था त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बना रही है।
उन्होंने कहाकि वर्ष 2014 के बाद देश में हवाई संपर्क के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। एयरपोर्ट्स का तेजी से विकास हुआ है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से क्षेत्रीय उड़ानों को नई मजबूती मिली है, जिससे दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों को भी बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त हो रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article body 7 News Todayz पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने शराब में मिलाकर पीया जहर,मौत पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने शराब में मिलाकर पीया जहर,मौत
Next Article d 5 9 News Todayz खाई में गिरी कार,चालक की मौत खाई में गिरी कार,चालक की मौत

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?