By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: उत्तराखंड के जवान ने किया प्रदेश का नाम रोशन, दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - उत्तराखंड के जवान ने किया प्रदेश का नाम रोशन, दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा..

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के जवान ने किया प्रदेश का नाम रोशन, दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा..

Aanchal
Last updated: 31/01/2024 12:48
Aanchal
Share
2 Min Read
UttarakhandPolice 1 News Todayz उत्तराखंड के जवान ने किया प्रदेश का नाम रोशन, दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा..
SHARE

उत्तराखंड का नाम एक बार फिर विश्व में रोशन हुआ है। वहीं प्रदेश के SDRF के जवान राजेन्द्र नाथ ने उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन किया है। आपको बता दे कि राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ को फतह कर तिरंगा फहराया है। अपनी कड़ी मेहनत से चोटी फतह किया है। उनकी बड़ी उपलब्धि पर उन्हे नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

जानकारी के अनुसार SDRF जवान राजेन्द्र नाथ ने 29 जनवरी 2024 को समय प्रातः 11:30 बजे (दक्षिण अमेरिका समयानुसार) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह किया। जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालो की लाइन लगी हुई है।

वहीं इस कड़ी में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने भी उनके  सफलतापूर्वक आरोहण के लिए मुख्य आरक्षी राजेन्द्रनाथ की सराहना की है। इसके साथ ही देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए पुलिस महानिदेशक ने उन्हे हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए रु 10,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की हैं।

वहीं दूसरी तरफ SDRF पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल ने राजेन्द्र नाथ को सफल आरोहण के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि पर्वतारोहण अभियानों से प्राप्त अनुभव हाई एल्टीट्यूड एरिया में SDRF की कार्यदक्षता व निपुणता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होगा। साथ ही सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा ने भी दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय एवं उत्तराखंड पुलिस का ध्वज लहराने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अन्य कार्मिक भी इससे लाभान्वित होंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article UKPSC Update Commission has issued a big update regarding recruitment examinations know the rules. 1 4 News Todayz UKPSC Update: इस भर्ती परीक्षा का परिणाम को लेकर आया नया अपडेट, जानिए पूरी खबर.. UKPSC Update: इस भर्ती परीक्षा का परिणाम को लेकर आया नया अपडेट, जानिए पूरी खबर..
Next Article Bumper transfer in this department of Uttarakhand 1 7 News Todayz उत्तराखंड में हुए IAS-PCS अधिकारियों सहित कई DM के तबादले, देखिए लिस्ट.. उत्तराखंड में हुए IAS-PCS अधिकारियों सहित कई DM के तबादले, देखिए लिस्ट..

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

साढ़े तीन वर्षों में 23 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: सीएम धामी

त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनिया भर से आ रहे जोड़े, इस वर्ष 500 से अधिक बंधे विवाह के बंधन में

डीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी, जनमन की समस्या का टाइम बाउंड समाधान

मुख्यमंत्री ने किया 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ

केदारनाथ धाम में डीजे बजाकर नाचने के मामले में मुकदमा दर्ज

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?