By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: देहरादून में मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पदोन्नति प्रशिक्षण का समापन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - देहरादून में मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पदोन्नति प्रशिक्षण का समापन

उत्तराखण्ड

देहरादून में मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पदोन्नति प्रशिक्षण का समापन

Aanchal
Last updated: 13/03/2025 09:18
Aanchal
Share
3 Min Read
IMG 20250312 WA0057 300x225 1 News Todayz देहरादून में मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पदोन्नति प्रशिक्षण का समापन
SHARE

देहरादून: जनपद देहरादून में चल रहे मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पदोन्नति प्रशिक्षण का समापन आज दिनांक 12 मार्च 2025 को पुलिस लाइन देहरादून में हुआ। समापन समारोह में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक ने पदोन्नति प्राप्त पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्य आरक्षी पुलिस व्यवस्था की बेहद अहम कड़ी हैं। उन्होंने पदोन्नत पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की कि वे भविष्य में भी अपने अनुभवों के आधार पर अनुशासन एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

पुलिस महानिदेशक ने बदलते समय में साइबर क्राइम जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए डिजिटल पुलिसिंग, साइबर क्राइम तथा आधुनिक जांच तकनीकों में स्वयं को अपडेट रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशीलता अपनाने की सलाह देते हुए समाज में पुलिस की छवि को सहयोगात्मक एवं सकारात्मक बनाने पर जोर दिया।

समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद किया और प्रशिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं तथा प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए उनके सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने फीडबैक के आधार पर प्रशिक्षण प्रक्रिया में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

पुलिस महानिदेशक ने अपने कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया पदोन्नति प्रशिक्षण में सम्मानित पुलिसकर्मियों में हे.कां.ना.पु. दिनेश प्रसाद पालीवाल – सर्वांग सर्वोत्तम, हे.कां.ना.पु. सूर्य प्रताप सिंह रमोला – अन्त: विषयों में प्रथम, हे.कां.ना.पु. हिमांशु भट्ट – बाहय विषयों में प्रथम शामिल हैं।

जनपद हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में सोनाली पार्क के पास गंगा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला को बचाने में तत्परता दिखाने वाले अ.उ.नि. मनोज शर्मा और हे.कां. कृपा राम चौहान को प्रशस्ति पत्र एवं ₹10,000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बसंतोत्सव में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित अधिकारी/कर्मचारियों में जितेंद्र जोशी (निरीक्षक यातायात). ललित कुमार (उ.नि. यातायात), शुभम कुमार (उ.नि. यातायात), दीवान सिंह गोसाई (उ.नि. सीपीयू), म.उ.नि. खगोती गुनियाल, उ.नि.सुमेर सिंह, उ.नि. मोहन सिंह नेगी, अ.उ.नि. विनोद कुमार (यातायात), अ.उ.नि. विजय प्रताप, अ.उ.नि. राजकुमार, अ.उ.नि. सुखदेव (पुलिस दूरसंचार), मुख्य आरक्षी प्रीतम सिंह (सीपीयू), हेड कांस्टेबल महेश कुमार (पुलिस दूरसंचार), आरक्षी मुकेश फर्स्वाण (यातायात), आरक्षी देवकुश (यातायात), आरक्षी सूरज (यातायात), आरक्षी सोम सिंह (यातायात), कांस्टेबल प्रदीप

समापन समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने की अपील की।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article IMG 20250312 WA0077 300x225 1 News Todayz हादसा: तेज रफ्तार का कहर, रईसजादे ने 6 लोगों को कार से कुचला, 4 की मौत हादसा: तेज रफ्तार का कहर, रईसजादे ने 6 लोगों को कार से कुचला, 4 की मौत
Next Article प्रदेश मे अराजकता का माहौल की कोशिश करने वालों का हो बहिष्कार: मनवीर चौहान

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पैदल यात्रा कर करेंगे बूढ़ा भरसार मंदिर के दर्शन

दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ जल्द दिखेगा और भी भव्य, चौक चौराहे होंगे सुगम सुदंर

सीएम धामी ने नवनियुक्त परिवहन आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान

आईएसबीटी ड्रेनेज प्लान को लेकर डीएम सविन सख्त

ग्रामीण पर्यटन का सफल उदाहरण बना रुद्रप्रयाग का सारी गांव

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?