By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: देहरादून से कांग्रेस ने वीरेंद्र पोखरियाल को बनाया मेयर प्रत्याशी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - देहरादून से कांग्रेस ने वीरेंद्र पोखरियाल को बनाया मेयर प्रत्याशी

उत्तराखण्डराजनीति

देहरादून से कांग्रेस ने वीरेंद्र पोखरियाल को बनाया मेयर प्रत्याशी

Aanchal
Last updated: 30/12/2024 06:01
Aanchal
Share
2 Min Read
2 12 News Todayz देहरादून से कांग्रेस ने वीरेंद्र पोखरियाल को बनाया मेयर प्रत्याशी
SHARE

देहरादून: प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा सभी नगर पालिका और नगर पंचायत में पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही मेयर की 8 सीटों पर भी पहले ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी गई थी। देहरादून और कोटद्वार नगर निगम में मेयर प्रत्याशियों के लिए पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए थे, केंद्रीय नेतृत्व द्वारा देहरादून नगर निगम के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर वीरेंद्र पोखरियाल और कोटद्वार नगर निगम में रंजना रावत के नाम पर सहमति बनी। जिसके बाद दोनों प्रत्याशी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

कांग्रेस पार्टी ने देहरादून मेयर पद के लिए राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र पोखरियाल के नाम पर मुहर लगाई है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के सभी मेयर पद के लिए नाम फाइनल कर दिए हैं। गौरतलब है कि राज्य आंदोलन के दौरान वीरेंद्र पोखरियाल ने युवाओं की आवाज बुलंद करके राज्य आंदोलन को एक नई दिशा दी थी। छात्र राजनीति के समय से ही कांग्रेस का झंडा उठाकर चलने वाले पोखरियाल ने युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस और सहकारिता में अपनी एक अलग जगह बनाई। वह साल 1993 से 1996 तक डीएवी महाविद्यालय देहरादून के छात्र संघ अध्यक्ष रहे।

साल 1994 में राज्य आंदोलन के दौरान वो जेल में भी बंद रहे। उन्होंने राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साल 2000 में उत्तराखंड राज्य का गठन होने के बाद वह प्रदेश युवा कांग्रेस के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए। साल 2004 से अब तक लगातार सहकारी बाजार देहरादून के अध्यक्ष पद पर बन रहे। इसके अलावा साल 2007 में उत्तराखंड किसान कांग्रेस में जिला अध्यक्ष का दायित्व भी उन्हें सौंपा गया। साल 2013 में उत्तराखंड राज्य आवास संघ लिमिटेड में निदेशक बनाए गए। वर्तमान में वीरेंद्र पोखरियाल कांग्रेस पार्टी में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 14 1 News Todayz देहरादून से मेयर पद पर सौरभ थपलियाल होंगे भाजपा उम्मीदवार देहरादून से मेयर पद पर सौरभ थपलियाल होंगे भाजपा उम्मीदवार
Next Article 6 9 News Todayz निकाय चुनाव: उम्मीदवारों के लिए आज नामांकन भरने का आखिरी दिन निकाय चुनाव: उम्मीदवारों के लिए आज नामांकन भरने का आखिरी दिन

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

You Might Also Like

उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों के बीच वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान

अन्य जनपदों में भी होगा सिविल डिफेंस का विस्तार,मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

प्रधानमंत्री का संदेश आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक

भिक्षावृत्ति, बालश्रम से रेस्क्यू बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना ही लक्ष्यः डीएम

उत्तरजन टुडे सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन, डीजी सूचना ने किया बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?