By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: दो वर्षीय मासूम के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - दो वर्षीय मासूम के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

अपराध

दो वर्षीय मासूम के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Aanchal
Last updated: 23/02/2026 10:39
Aanchal
Share
d 3 3 News Todayz दो वर्षीय मासूम के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

हरिद्वार। मां के साथ सो रही दो वर्षीय बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी है जिसने नशापूर्ति के लिए बालिका का अपहरण किया था जिससे कि वह उससे भीख मंगवा सके।
मिली जानकारी के अुनसार बीती 20 फरवरी को सोनी पत्नी स्व. इंद्रपाल, मूल निवासी ग्राम कसुआ बड़सरा अतरौली, जनपद हरदोई (उ.प्र.), हाल निवासी गणेश घाट मायापुर, कोतवाली नगर, हरिद्वार द्वारा चैकी मायापुर पर सूचना दी गई कि 19 फरवरी की रात लगभग 9 बजे वह अपनी 2 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ तुलसी चैक स्थित एचआरडीए पार्क के फुटपाथ पर सोई हुई थी। रात्रि लगभग 1 बजे जागने पर उनकी पुत्री मौके पर मौजूद नहीं मिली। बताया कि उसने बच्ची की तलाश रात भर की लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। बालिका को खोजने में जुुटी पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद 20 फरवरी को दोपहर दो बजे उक्त नाबालिग बालिका को देवपुरा क्षेत्र में ऋषिकुल तिराहे के पास लावारिस अवस्था में सकुशल बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात बालिका को चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला महिला अस्पताल भेजा गया। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट में बालिका के साथ किसी प्रकार की आपराधिक पुष्टि नहीं हुई।
जांच के दौरान नाबालिग के अपहरणकर्ता के रूप में रवि कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी निकट राधाकृष्ण आश्रम, सोनी ज्वैलर्स के पास, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार की पहचान हुई। जिसे पुलिस ने बीती रात श्रीराम घाट के सामने पार्क के पास, नहर पटरी मायापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। उसने 19 फरवरी की रात्रि को तुलसी चैक से बालिका को उठाया और देवपुरा होते हुए एक घाट पर ले जाकर रुक गया। अगले दिन वह बालिका को अन्य शहर ले जाकर उससे भीख मंगवाकर नशे के लिए धन अर्जित करने की योजना बना रहा था। ऋषिकुल तिराहे बस अड्डे पर पुलिस की सघन चेकिंग देखकर घबराकर वह बालिका को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 2 3 News Todayz उत्तराखण्ड की कानून व्यवस्था चरमराई,इसे गंभीरता से ले सरकार त्रिवेन्द्र रावत उत्तराखण्ड की कानून व्यवस्था चरमराई,इसे गंभीरता से ले सरकार त्रिवेन्द्र रावत
Next Article d 7 1 News Todayz रोपवे परियोजनाओं को गति देने हेतु प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित रोपवे परियोजनाओं को गति देने हेतु प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

​होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़ा घोटाला, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?