By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: नकली किताब मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंटी जारी करने की तैयारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - नकली किताब मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंटी जारी करने की तैयारी

अपराध

नकली किताब मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंटी जारी करने की तैयारी

Aanchal
Last updated: 28/03/2026 10:59
Aanchal
Share
warrent News Todayz नकली किताब मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंटी जारी करने की तैयारी
SHARE

रुद्रपुर। एनसीईआरटी की नकली किताबों के बड़े खेल का खुलासा होने के बाद अब जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। विशेष जांच टीम (एसआईटी) हर दिन नए-नए सुराग जुटा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बढ़ाया जा रहा है।
एनसीईआरटी की नकली किताबों के गोरखधंधे में एसआईटी की जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। इस पूरे मामले में अब तक सामने आए तथ्यों से यह स्पष्ट हो गया है कि यह कोई छोटा-मोटा मामला नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क के तहत चलाया जा रहा बड़ा फर्जीवाड़ा है।
जांच एजेंसी हर दिन नई परतें खोल रही है, जिससे इस रैकेट की गहराई और विस्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। ताजा जानकारी के मुताबिक एसआईटी अब इस मामले के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड बताए जा रहे संदीप और शाहरूख की गिरफ्तारी के लिए सख्त कदम उठाने जा रही है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
गिरफ्तारी में देरी को देखते हुए एसआईटी ने अब इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए एक-दो दिन के भीतर न्यायालय में आवेदन दाखिल किया जाएगा। इस बीच पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। जांच के दौरान हरियाणा के दो स्थानों के अलावा दिल्ली और बिहार में भी आरोपियों की संभावित लोकेशन सामने आई है। इन ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
इस मामले में पहले ही पुलिस ने गोदाम से नकली एनसीईआरटी किताबों की बड़ी खेप बरामद की थी। इस खुलासे के बाद एनसीईआरटी के सहायक उत्पादन अधिकारी की शिकायत पर गोदाम मालिक राजेश कुमार जैन, संचालक संदीप और शाहरूख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसआईटी को सौंप दी गई।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 5 10 News Todayz 36 लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार 36 लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार
Next Article d 4 15 News Todayz उत्तराखण्ड में बड़ा राजनीतिक धमाका,कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल उत्तराखण्ड में बड़ा राजनीतिक धमाका,कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

​होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़ा घोटाला, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?