By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: नगालैंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान आयुष म्हात्रे लिस्ट ए क्रिकेट में 150 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - खेल - नगालैंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान आयुष म्हात्रे लिस्ट ए क्रिकेट में 150 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

खेल

नगालैंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान आयुष म्हात्रे लिस्ट ए क्रिकेट में 150 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

Aanchal
Last updated: 31/12/2024 13:20
Aanchal
Share
3 Min Read
12 6 News Todayz नगालैंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान आयुष म्हात्रे लिस्ट ए क्रिकेट में 150 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
SHARE

अहमदाबाद: मुंबई के आयुष म्हात्रे ने मंगलवार को यहां नगालैंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में 150 से अधिक रन बनाने वाले सबसे कम उम्र का खिलाड़ी होने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने हमवतन यशस्वी जयसवाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड दिया। म्हात्रे ने 17 साल और 168 दिन की उम्र में भारतीय सलामी बल्लेबाज जायसवाल द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

जायसवाल 17 साल और 291 दिन के थे, जब उन्होंने 2019 में झारखंड के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। इस सत्र की शुरुआत में घरेलू दिग्गज मुंबई के लिए पदार्पण करने वाले म्हात्रे ने 11 छक्कों और 15 चौकों की मदद से केवल 117 गेंदों पर 181 रन बनाए। उनकी इस पारी से मुंबई ने 50 ओवर में सात विकेट पर 403 रन बनाये। मुंबई के विरार उपनगर के रहने वाले म्हात्रे ने इस सत्र की शुरुआत में टीम में शामिल होने के बाद से सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है। वह ईरानी कप विजेता मुंबई टीम का हिस्सा थे जिसने अक्टूबर में 27 साल के अंतराल के बाद शेष भारत को हराकर ट्रॉफी जीती थी। 

रणजी ट्रॉफी में अपने पदार्पण पर म्हात्रे ने 71 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन मुंबई ने यह सत्र का पहला मैच बड़ौदा के खिलाफ गंवा दिया। म्हात्रे ने इसके बाद महाराष्ट्र के खिलाफ 232 गेंदों में 22 चौकों और चार छक्कों की मदद से 176 रनों की शानदार पारी खेली जिससे मुंबई यह मैच नौ विकेट से जीता था। वह इसके बाद त्रिपुरा और ओडिशा के खिलाफ प्रभाव नहीं छोड़ सके थे लेकिन सेना के खिलाफ 149 गेंद में 116 रन की पारी के साथ प्रथम श्रेणी में अपना दूसरा शतक ठोका। 

उन्होंने इसके बाद अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। म्हात्रे ने जापान (54) और यूएई (नाबाद 67) के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेली लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में सस्ते में आउट हो गये। वह सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में नहीं खेले लेकिन उन्होंने 50 ओवर के राष्ट्रीय टूर्नामेंट में कर्नाटक के खिलाफ 78 रन की शानदार पारी के साथ वापसी की।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 11 5 News Todayz डीएम का साकार होता अभिनव प्रयास, भिक्षावृत्ति से संलिप्त बच्चे ने थामा पुस्तक कलाम डीएम का साकार होता अभिनव प्रयास, भिक्षावृत्ति से संलिप्त बच्चे ने थामा पुस्तक कलाम
Next Article 1 News Todayz नये साल पर अलर्ट मोड़ पर रहें सभी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज: स्वास्थ्य सचिव नये साल पर अलर्ट मोड़ पर रहें सभी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज: स्वास्थ्य सचिव

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड ने जीते 24 गोल्ड व 35 सिल्वर, कुल 101 पदक किये अपने नाम

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री धामी ने लिया नेशनल गेम्स के समापन समारोह की तैयारियां का जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार

राष्ट्रीय खेल: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मेडल विजेता खिलाड़ियों के नाम लगेंगे पेड़

राष्ट्रीय खेल: मुख्यमंत्री धामी ने किया कुश्ती व हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का किया उत्साह वर्धन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?