By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: नाबालिग लड़कियों को बांधकर प्रताड़ित करने के आरोप में फैक्ट्री का प्लांट हेड अरेस्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - नाबालिग लड़कियों को बांधकर प्रताड़ित करने के आरोप में फैक्ट्री का प्लांट हेड अरेस्ट

अपराध

नाबालिग लड़कियों को बांधकर प्रताड़ित करने के आरोप में फैक्ट्री का प्लांट हेड अरेस्ट

Aanchal
Last updated: 27/03/2026 10:56
Aanchal
Share
d 4 14 News Todayz नाबालिग लड़कियों को बांधकर प्रताड़ित करने के आरोप में फैक्ट्री का प्लांट हेड अरेस्ट
SHARE

हरिद्वार। सिडकुल इलाके में स्थित फैक्ट्री में नाबालिग लड़कियों से जबरन मजदूरी कराने और फिर फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े लोगों ने लड़कियों पर चोरी का आरोप लगाकर उनके हाथ पांव बांधे और चोरी करने की बात स्वीकार करने का दबाव भी बनाया। ये पूरी घटना सामने आने के बाद  हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तुरंत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया और मामले की जांच शुरू करवाई। इस मामले में पुलिस ने फैक्ट्री के प्लांट हेड को गिरफ्तार  कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार बीती 24 मार्च को हरिद्वार के सिडकुल स्थित कंपनी में मशीन पर काम करने वाली एक लड़की ने सिडकुल थाने में आकर शिकायत दी और बताया कि वह पिछले दो सालों से कंपनी में काम कर रही है। उसके साथ अन्य दो नाबालिग लड़कियां भी काम करती हैं।
आरोप लगाया कि प्लांट हेड रजनीश शर्मा ने उनके आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर उन्हें नौकरी पर रखा हुआ है। कंपनी में काम के बदले मजदूरी में कटौती की जाती है और पूरा वेतन नहीं दिया जाता। इसी कारण कई बार उन्होंने काम छोड़ा, लेकिन प्लांट हेड रजनीश शर्मा, सुपरवाइजर मुकेश, लाइन इंचार्ज प्रभा और लाइन हेड इंचार्ज स्वीटी बार-बार फोन करके उन्हें वापस बुला लेते हैं।
आरोप लगाया कि बीती 24 मार्च को वह अपने दो सहकर्मियों के साथ चाय पीकर लौट रही थी। तभी रजनीश ने उन्हें बुलाकर गार्ड से तलाशी कराई। तलाशी में कुछ न मिलने पर भी दोपहर को उन्हें फिर से ऑफिस में बुलाया गया।
पीड़िता का आरोप है कि वहां उनके साथ जबरन बदसलूकी की गई। विरोध करने पर गाली गलौच और मारा पीटा गया। इतना ही नहीं उनके दुपट्टे उतार कर तीनों के हाथ पैर बांध दिए और मारपीट भी की गई। साथ ही उन्हें प्लांट में ले जाकर अन्य कर्मचारियों के सामने अपमानित किया गया। इसके अलावा मोबाइल से वीडियो बनाते हुए जबरन चोरी कबूल करने का दबाव भी बनाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और नाबालिग लड़कियों को घर ले गए. मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू हुई और मुख्य आरोपी प्लांट हेड रजनीश शर्मा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान रजनीश शर्मा के मोबाइल फोन को चेक करने पर मुकदमे में बताई गई, घटना से संबंधित वीडियो उपलब्ध मिले। रिज्यूम फाइल चेक करने पर पीड़िताओं के मूल आधार कार्ड की फोटो कॉपी में उम्र को बढ़ाया जाना ज्ञात हुआ।
आरोपी द्वारा नाबालिग किशोरियों से वेल्डिंग मशीन जैसे ज्वलनशील पदार्थ पर काम कराया जा रहा है। पुलिस ने रजनीश शर्मा पुत्र महिपाल शर्मा निवासी रामपुर जेवर थाना जेवर जिला गौतम बुध नगर नोएडा हाल पता पीठ बाजार हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया है। सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 5 9 News Todayz खाई में गिरी कार,चालक की मौत खाई में गिरी कार,चालक की मौत
Next Article d 3 13 News Todayz दिल्ली दौरे पर सीएम धामी,पीएम मोदी से की मुलाकात दिल्ली दौरे पर सीएम धामी,पीएम मोदी से की मुलाकात

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

​होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़ा घोटाला, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?