By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी: पर्वतीय यात्रा से पहले लें ताजा अपडेट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी: पर्वतीय यात्रा से पहले लें ताजा अपडेट

उत्तराखण्ड

पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी: पर्वतीय यात्रा से पहले लें ताजा अपडेट

Aanchal
Last updated: 10/02/2026 08:27
Aanchal
Share
images 2026 02 10T134658.199 News Todayz पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी: पर्वतीय यात्रा से पहले लें ताजा अपडेट
SHARE

देहरादून, 10 फरवरी 2026। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम के मिज़ाज में आंशिक बदलाव और कहीं-कहीं वर्षा के साथ अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

मंगलवार को मौसम विभाग के जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

विभाग ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाये रहने की चेतावनी भी जारी की है, जिससे सुबह और देर रात दृश्यता प्रभावित हो सकती है और आवागमन में कठिनाई हो सकती है। नागरिकों से अपील की गई है कि घने कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में आसमान मुख्यतः साफ़ से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह और देर रात ठंड में हल्की बढ़ोतरी महसूस की जा सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 02 09 at 5.53.33 PM News Todayz तकनीकी ज्ञान में वृद्धि से राज्य के पशुपालकों को मिलेगी और बेहतर इलाज की सुविधा तकनीकी ज्ञान में वृद्धि से राज्य के पशुपालकों को मिलेगी और बेहतर इलाज की सुविधा
Next Article 7emhd6j8 cyber crime generic 625x300 02 October 24 1 News Todayz शिकायत करने पर व्यापारी को मिली धमकी, पुलिस जांच में जुटी शिकायत करने पर व्यापारी को मिली धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?