By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: पिकअप नदी में समाई,चालक की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - पिकअप नदी में समाई,चालक की मौत

अपराध

पिकअप नदी में समाई,चालक की मौत

Aanchal
Last updated: 25/03/2026 11:33
Aanchal
Share
d 3 1 News Todayz पिकअप नदी में समाई,चालक की मौत
SHARE

देहरादून। हरिपुर-कोटी-इच्छाड़ी-त्यूनी मोटर मार्ग पर  लालढांग के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नदी में समा गई। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने शव का रेस्क्यू कर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीती देर शाम एक पिकअप वाहन विकासनगर से परचून का सामान लेकर त्यूनी के लिए निकला था। तभी विकासनगर-हरिपुर-कोटी-इच्छाड़ी-त्यूनी मोटर मार्ग पर लालढांग के पास वाहन अनियंत्रित हो गया। जिससे वाहन सड़क से करीब 200 मीटर नीचे सीधे टोंस नदी में जा गिरा।
हादसे में वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई, लेकिन हादसे की सूचना बुधवार को मिली। हादसे की सूचना मिलते ही कालसी थाना पुलिस और डाकपत्थर से एसडीआरएफ अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुए। जहां टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके तहत टीम रस्सियों के सहारे खाई में उतरी। जहां नीचे जाकर वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई चुकी थी। इसके बाद उसके शव को खाई से बाहर निकाला गया। फिर पोस्टमार्टम समेत अन्य कार्रवाई के लिए शव पुलिस को सौंप दिया गया।कालसी थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि एक पिकअप वाहन मंगलवार को शाम के समय विकासनगर से त्यूनी जा रहा था। देर रात हरिपुर-कोटी-इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर लालढांग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसकी सूचना बुधवार को कालसी थाने को मिली। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू चलाकर घटनास्थल से एक व्यक्ति का शव निकाला। अब शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 5 7 News Todayz शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्रों पर कसा जायेगा शिकंजा शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्रों पर कसा जायेगा शिकंजा
Next Article d 1 13 News Todayz कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

​होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़ा घोटाला, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?