By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - राष्ट्रीय - पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Aanchal
Last updated: 28/12/2024 10:53
Aanchal
Share
2 Min Read
PTI12 28 2024 000144B 0 1735370956459 1735370971977 e1735383189506 News Todayz पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
SHARE

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  समेत उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री  राजनाथ सिंह आदि ने निगम बोध घाट पहुंच दी अंतिम श्रद्धांजलि देहरादून: पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गये है। शनिवार को निगम बोध घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इससे पहले सुबह 8:30 बजे से उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया, जहां पार्टी कार्यकर्ता व आम जनता ने उनके दर्शन किए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी वाड्रा भी पार्टी कार्यालय में उपस्थित थीं। सभी ने पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। केंद्र सरकार ने डा.मनमोहन सिंह के सम्मान में एक जनवरी 2025 तक सात दिनों के लिए राजकीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही सरकार ने राजधानी दिल्ली  में उनका स्मारक बनाने की घोषणा की है।

निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह को अंतिम सलामी दी गई। तीनों सेनाओं ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को सलामी दी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निगमबोध पहुंचे।इसके अलावा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह आदि ने निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निगम बोध घाट पर देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।वहीं कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को अंतिम बार निगम बोध घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री मनीष गोबिन भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निगम बोध घाट पहुंचें।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2024 12 28 at 2.10.54 PM scaled e1735377507805 News Todayz सीएम धामी से फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य राहुल कुमार कंबोज ने की भेंट सीएम धामी से फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य राहुल कुमार कंबोज ने की भेंट
Next Article 27 12 2024 auli snowfall 1200x642 1 News Todayz बारिश-बर्फबारी के चलते बड़ी संख्या में उत्तराखंड का रुख कर रहे पर्यटक बारिश-बर्फबारी के चलते बड़ी संख्या में उत्तराखंड का रुख कर रहे पर्यटक

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

दिल्ली को मिली सीएम रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे ज्ञानेश कुमार, अधिसूचना जारी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार होने जा रहे कल रिटायर

राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यक्त किया प्रयागराज सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक

पुलवामा हमला: पीएम मोदी और अमित शाह ने दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?