By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: फिल्म व लोककला सम्मान में रुद्रप्रयाग ने लहराया परचम, जनपद से तीन हस्तियां सम्मानित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - फिल्म व लोककला सम्मान में रुद्रप्रयाग ने लहराया परचम, जनपद से तीन हस्तियां सम्मानित

उत्तराखण्डमनोरंजन

फिल्म व लोककला सम्मान में रुद्रप्रयाग ने लहराया परचम, जनपद से तीन हस्तियां सम्मानित

Aanchal
Last updated: 30/06/2026 08:48
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2026 06 30 at 7.27.27 AM News Todayz फिल्म व लोककला सम्मान में रुद्रप्रयाग ने लहराया परचम, जनपद से तीन हस्तियां सम्मानित
SHARE

देहारादून: “उफतारा” सम्मान समारोह 2026 के दौरान रुद्रप्रयाग जिले का दबदबा देखने को मिला। जनपद की तीन नामी हस्ती, फिल्म निर्माता-निर्देशक, दुलब सिंह रौथाण, पहाड़ों कु रैवासी, सौरभ मैठाणी और प्रसिद्ध रंगकर्मी, विपिन सेमवाल को संस्था द्वारा उत्कृष्ट योगदान के लिया सम्मानित किया गया।

बीते 28 जून को राजधानी देहरादून में संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में  “उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोशिएशन” द्वारा आयोजित “उफतारा” सम्मान समारोह के दौरान रुद्रप्रयाग जिले ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।लोककला, गायकी व फिल्म निर्माण से जुड़ी एक ही जनपद की तीन हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा गया। तीनों ने ही लोककला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश भर में अपना परचम लहराया है।

फिल्म निर्माता दुलब सिंह रौथाण ने अपने उत्तराखंडी सिनेमा के सफर के साथ सन 1999 में सबसे पहले सेलोलाइड फीचर फिल्म “सत्मंगल्या” का निर्माण किया। फिल्म का प्रीमियर शो दिल्ली आईटीओ स्थित प्यारेलाल भवन थियेटर में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि उस जमाने के सुपर स्टार राजेश खन्ना ने प्रथम शो का उद्घाटन किया। फिल्म की सफलता की शुभकानाएं देते हुए मंच पर राजेश खन्ना ने रौथण से कहा था.. ये बब्लिक है बाबू मोशाय.. ये जो पब्लिक है ये सब जानती है।

बहरहाल फिल्म उम्मीद के अनुसार चल नहीं पाई। उन्हें इसका भारी नुकसान उठाना पड़ा। परंतु रौथाण ने हिम्मत नहीं हारी और कुछ वर्षों में नुकसान की भरपाई कर दोबारा”सुरमा”  वीडियो एल्बम का निर्माण किया। इससे भी उन्हें बहुत अधिक लाभ नहीं हुआ। लेकिन लोककला और संस्कृति के प्रति उनके लगाव ने उनके कदम नहीं रोके। उन्होंने फिर एक बार हिम्मत कर “कथा कार्तिक स्वामी” जैसी हिट वीडियो एल्बम का निर्माण किया, जिसका आडिओ “वीडियो सुपर कैसेट इंडस्ट्री टी सीरीज” से रिलीज़ हुआ। इस बार उनके इस प्रयास को पब्लिक ने हाथों हाथ लिया।एल्बम की सफलता के बाद रौथानण  ने बताया कि, शुरूआत में हुआ नुकसान का कारण उनका इस क्षेत्र में अनुभव का न होना रहा।

सौरभ मैठाणी आज किसी परिचय के मोहताज़ नहीं हैं। “पहाड़ू कु रैबासी” नाम से ही उनकी छवि और मधुर आवाज़ आंख कान में तैरने, गूंजने लगती है। इसके अलावा सौरभ का गीत “जख औंदी हवा सराररा” को भी लोगों ने खूब पसंद किया है।

विपिन सेमवाल, सोशल मीडिया पर अपने व्यंगात्मक कंटेंट, सुंदर अभिनय और हास्यात्मक शैली को लेकर सबके दिलों में जगह बनाए हुए है।

बता दें कि पूर्व में “उफतरा 2026 सम्मान” समारोह के तहत प्रदेश भर के फिल्म, लोककला, लोक गायन सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया था।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 06 30 at 12.02.19 PM News Todayz एक बार फिर आपके द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम एक बार फिर आपके द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम
Next Article 3333333 News Todayz धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा सितारे धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा सितारे

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जनसमस्याएं

मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को दिए सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के निर्देश

सैनिकों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का परिचायकः जोशी

सीएम धामी शामिल हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?