By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: फूलदेईः  परंपरा और संस्कृति के पुनरुद्धार का सामूहिक प्रयास
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - फूलदेईः  परंपरा और संस्कृति के पुनरुद्धार का सामूहिक प्रयास

उत्तराखण्ड

फूलदेईः  परंपरा और संस्कृति के पुनरुद्धार का सामूहिक प्रयास

Aanchal
Last updated: 15/03/2026 11:59
Aanchal
Share
d 1 7 News Todayz फूलदेईः  परंपरा और संस्कृति के पुनरुद्धार का सामूहिक प्रयास
SHARE

उत्तरकाशी। अपनी लोक परम्पराओं और संस्कृति के पुनरुद्धार के संकल्प के साथ गत 10 वर्षों से भगवान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी में फूलदेई उत्सव की एक विशेष पहल संचालित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य हमारी भूली-बिसरी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को पुनः समाज में स्थापित करना है। भगवान श्री काशी विश्वनाथ जी की प्रेरणा से यह आयोजन महंत श्री अजय पुरी जी के नेतृत्व में निरंतर संरक्षित और संवर्धित किया जा रहा है।
फूलदेई संग्राद का यह पारंपरिक कार्यक्रम चैत्र माह की संक्रांति से आरंभ होकर आठ दिनों तक चलता है। इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ गुरुकुलम के बाल सेवक प्रतिदिन मंदिर परिसर की समस्त देहरियों में पुष्प अर्पित कर इस लोकपर्व को जीवंत बनाए रखते हैं। इस पहल के माध्यम से हिमालयी पुष्पों को भी प्रोत्साहन दिया जाता है, जिसमें विशेष रूप से फ्योंली और बुरांस के फूलों को प्राथमिकता दी जाती है, ताकि नई पीढ़ी को अपने प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता प्राप्त हो सके।
फूलदेई पर्व के इसी क्रम में गुरुकुलम के बाल सेवकों ने आज भी बड़े उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व का आयोजन किया। सर्वप्रथम बाल सेवकों ने पारंपरिक वस्त्रों के साथ लोक वाद्य यंत्रों के साथ भगवान श्री काशी विश्वनाथ जी की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात वे जिलाधिकारी आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने परंपरा के अनुसार फ्योंली सहित अन्य स्थानीय पुष्पों को देहरियों में अर्पित कर फूलदेई पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सशक्त भविष्य की कुंजी है। हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव हमारे जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करता है और हमें संस्कारवान बनाता है।
इसके उपरांत गुरुकुलम के बच्चे महंत श्री जयेंद्र पुरी जी के आवास पर भी पहुँचे, जहाँ उन्होंने पारंपरिक रूप से देहरियों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर अनन्या बिष्ट, वैष्णवी रावत, आस्था रावत, दिव्यांशी कुड़ियाल, श्रेयांश डोभाल, अर्नव पुंडीर, कृष्णा रावत, अंकित, मनदीप रावत, पारस कोटनाला सहित अन्य बाल सेवक, सुरेंद्र गंगाड़ी एवं माधव भट्ट भी उपस्थित रहे।
इस प्रकार फूलदेई उत्सव न केवल एक लोकपर्व के रूप में बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं से जोड़ने के एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article body 2 News Todayz गंगा में नहाते हुए युवक बहा,तलाश जारी गंगा में नहाते हुए युवक बहा,तलाश जारी
Next Article nissing News Todayz ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से किशोरी लापता ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से किशोरी लापता

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मानसून के बाद फिर चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी

निर्माण श्रमिक राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंः धामी 

युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्धः धामी

सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जायेगीः सीएम

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?