By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: बांग्लादेश में बीएनपी बड़ी जीत की ओर, जमात बहुत पीछे, तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अंतर राष्ट्रीय - बांग्लादेश में बीएनपी बड़ी जीत की ओर, जमात बहुत पीछे, तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावना

अंतर राष्ट्रीय

बांग्लादेश में बीएनपी बड़ी जीत की ओर, जमात बहुत पीछे, तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावना

Aanchal
Last updated: 13/02/2026 06:57
Aanchal
Share
72fe580a50d1b7644a30826a59d658e8 News Todayz बांग्लादेश में बीएनपी बड़ी जीत की ओर, जमात बहुत पीछे, तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावना
SHARE

ढाका, 13 फरवरी। बांग्लादेश में गुरुवार को हुए 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) अजेय बढ़त बना चुकी है। बीएनपी गठबंधन ने सबसे अधिक सीट हासिल की हैं। 300 सदस्यों वाली जातीय संसद की 299 सीटों पर मतगणना का काम लगभग पूरा हो चुका है। जमात-ए-इस्लामी का सत्ता में बैठने का सपना चकनाचूर हो गया। उसे और उसके सहयोगी दलों को विपक्ष में बैठना होगा। प्रोथोम अलो अखबार की वेबसाइट पर उपलब्ध 192 संसदीय क्षेत्रों के अनौपचारिक चुनाव परिणाम में दावा किया गया है कि इनमें से बीएनपी और सहयोगी दल 143, जमात और सहयोगी दल 42, इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश एक, स्वतंत्र व अन्य छह सीट जीत चुके हैं। नेशनल पार्टी का अभी तक खाता नहीं खुल सका है। देश के विभिन्न समाचार चैनलों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुमानों के अनुसार, बीएनपी गठबंधन को लगभग 197-198 सीटों पर जीत मिल सकती है। जातीय संसद में सरकार बनाने के लिए 151 सीटों की आवश्यकता होती है। बीएनपी इस जादुई आंकड़े को आसानी से पार करती दिख रही है। जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को लगभग 40-60 सीटें मिलने का अनुमान है। बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के अगले प्रधानमंत्री बनने की प्रबल संभावना है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article Collage 2026 02 13 11 30 162 1000x600 1 News Todayz सिल्वर सिटी के पास शूटआउट: जिम से निकलते ही युवक को सिर में मारी गोली, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल सिल्वर सिटी के पास शूटआउट: जिम से निकलते ही युवक को सिर में मारी गोली, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Next Article 2025 3image 10 49 008317976weather News Todayz न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज, शुष्क मौसम के साथ बदला राजधानी का मिजाज न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज, शुष्क मौसम के साथ बदला राजधानी का मिजाज

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

 प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की यात्रा पूरी कर स्वदेश के लिए हुए रवाना

सड़क हादसा: ग्वाटेमाला में भीषण सड़क हादसा, बस गड्ढे में गिरने से 55 लोगों की मौत

व्हाइट हाउस पर हमले की कोशिश के लिए भारतीय नागरिक को आठ साल की सजा

गाजा के साथ संघर्ष विराम समझौता अभी पूरा नहीं: इजराइल पीएम नेतन्याहू

दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में लगी भयंकर आग, तेज हवाओं से स्थिति और गंभीर

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?