By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: बारिश से होगी अप्रैल के महीने की शुरूआत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - बारिश से होगी अप्रैल के महीने की शुरूआत

उत्तराखण्ड

बारिश से होगी अप्रैल के महीने की शुरूआत

Aanchal
Last updated: 31/03/2026 10:27
Aanchal
Share
mosam News Todayz बारिश से होगी अप्रैल के महीने की शुरूआत
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 अप्रैल तक का मौसम का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने की शुरुआत भी बारिश से ही होगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार एक अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश होगी। पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होगी। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दो अप्रैल को राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही 3300 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
तीन अप्रैल को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 3300 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरेगी। शेष पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होगी। हालांकि इन जिलों के भी ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरेगी. मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
चार अप्रैल को उत्तराखंड के सभी पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दिन मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य के अनेक स्थानों पर अगले 2 से 3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने वाला है। इससे साफ है कि बारिश का असर तापमान पर पड़ेगा, जो बढ़ते तापमान को नियंत्रित करेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 1 20 News Todayz रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी मौत प्रकरण,  दोनों पक्षों के चार आरोपी गिरफ्तार, चार अभी फरार रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी मौत प्रकरण,  दोनों पक्षों के चार आरोपी गिरफ्तार, चार अभी फरार
Next Article dhami1 1768461563 News Todayz धामी सरकार की बड़ी उपलब्धिः ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹ 1105 करोड़ की मंजूरी धामी सरकार की बड़ी उपलब्धिः ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹ 1105 करोड़ की मंजूरी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?