By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर एवं बाह्य परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर एवं बाह्य परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखण्ड

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर एवं बाह्य परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण

Aanchal
Last updated: 24/09/2025 10:14
Aanchal
Share
2 3 150x150 1 News Todayz बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर एवं बाह्य परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण
SHARE

बदरीनाथ: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा-निर्देश पर बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की प्रशासनिक ब्यवस्थाओं, कानून व्यवस्था,को सुदृढ़ करने, अतिक्रमण हटाने हेतु हाल ही में उत्तराखंड शासन की ओर से कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाये गये श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी, विजय प्रसाद थपलियाल ने बदरीनाथ मन्दिर एवं मन्दिर परिसर बाह्य सिंहद्वार परिसर, मंदिर मार्ग, दर्शन पंक्ति, अलकनंदा घाट, तप्तकुंड क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मन्दिर परिसर में कतिपय साधु भेषधारी तीर्थयात्रियों से दान-दक्षिणा ले रहे हैं तथा भिक्षा मांग रहे हैं। इससे मन्दिर समिति की छवि धूमिल हो रही है उन्होंने ऐसे कृत्यों पर रोक लगाने के निर्देश दिये।

इस संबंध में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बीकेटीसी अधिकारियों कर्मचारियों की समिति का गठन किया गया है जो कि इस बावत कार्यवाई करेगी। इस कार्रवाई समिति में मन्दिर अधिकारी-राजेन्द्र सिंह चौहान,अध्यक्ष ,प्रधान सहायक-राजेन्द्र सेमवाल तथा मुख्य सहायक जगमोहन बर्त्वाल को क सदस्य नामित किया गया है। समिति समय-समय पर मन्दिर एवं मन्दिर परिसर का निरीक्षण कर ऐसे साधु-सन्त जो कि मन्दिर परिसर में अवैध रूप से भिक्षावृत्ति कर रहे है तथा मन्दिर परिसर में ध्यान के नाम पर अधिक समय तक बैठे रहते है, उन्हें मंदिर के दर्शन उपरान्त मन्दिर परिसर से बाहर करना सुनिश्चित करेगी। कार्यपालक मजिस्ट्रेट/मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मन्दिर एवं मन्दिर परिसर के बाह्य क्षेत्र का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परिसर के बाहर प्रसाद की दुकानों के नाम पर अतिक्रमण किया जा रहा है जिसे हटाया जाना आवश्यक है निरीक्षण के अवसर पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी,थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, अवर अभियंता गिरीश रावत सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। अतिक्रमण को हटाने हेतु कार्रवाई समिति में प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप को अध्यक्ष, सीजनल लिपिक-अजीत भण्डारी, दिनेश भट्ट, को सदस्य नामित किया गया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि भिक्षावृत्ति नियंत्रण तथा अतिक्रमण हटाने हेतु बनी कार्रवाई समितियां बदरीनाथ मन्दिर परिसर में भिक्षावृति नियंत्रण तथा मंदिर बाह्य क्षेत्र सहित मंदिर मार्ग से अतिक्रमण को हटाने संबंधित आख्या से कार्यपालक मजिस्ट्रेट/बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी को अवगत करायेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 19 1024x652 1 News Todayz सहकारिता पर ऐतिहासिक पहल: राज्यपाल और सीएम की मौजूदगी में हुआ बड़ा समझौता सहकारिता पर ऐतिहासिक पहल: राज्यपाल और सीएम की मौजूदगी में हुआ बड़ा समझौता
Next Article jlkkjlkjlkjkl 780x470 1 150x150 1 News Todayz आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत हरबर्टपुर में शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत हरबर्टपुर में शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?