By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: बुजुर्ग, महिला, बच्चों, असहाय का शोषण व तिरस्कार होगा दण्डनीयः डीएम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - बुजुर्ग, महिला, बच्चों, असहाय का शोषण व तिरस्कार होगा दण्डनीयः डीएम

उत्तराखण्ड

बुजुर्ग, महिला, बच्चों, असहाय का शोषण व तिरस्कार होगा दण्डनीयः डीएम

Aanchal
Last updated: 16/07/2025 11:08
Aanchal
Share
SHARE

-72 वर्षीय बुजुर्ग सरस्वती पंहुची कलेक्ट्रेट, डीएम को सुनाई अपनी व्यथा

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के सम्मुख 15 जुलाई को अजबपुर निवासी एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी ने अपनी गुहार लगाई कि पूर्ति विभाग उनका राशन देने में आनाकानी कर रहा है। बुजुर्ग सरस्वती ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके 3 पुत्र हैं जो सभी अपने-अपने परिवार संग अलग-अलग रहते हैं। वह अपना गुजारा अपनी विधवा पेंशन से चलाती हैं।

उन्होंने डीएम को बताया कि राशन डीलर पूर्ति विभाग की सूची में नाम न होने का कारण बताकर राशन नहीं दे रहा है, जबकि पूर्व में उसे राशन मिलता था। उसने डीएम से राशन दिलाने की गुहार लगाई। जिस पर डीएम ने पूर्ति अधिकारी को तलब करते हुए तत्काल वस्तुस्थिति से अवगत कराने तथा महिला को राशन दिलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी तक मामला पहुंचते ही पूर्ति विभाग के अधिकारी/ कार्मिकों के हाथ पांव फूल गए, कलक्ट्रेट की कलम चलने से पहले ही पूर्ति विभाग के अधिकारी/कार्मिक दौड़े-दौड़े बुजुर्ग महिला तक पहुंचे तथा बजुर्ग महिला का राशन कार्ड बहाल करते हुए उसी दिन 15 जुलाई को ही उनके कोटे का खाद्यान्न दिलाया। वहीं डीएम की सख्त चेतावनी है कि बुजुर्ग, महिला, बच्चों, असहाय का शोषण तिरस्कार होगा दण्डनीय है, इस प्रकार के मामले क्षम्य नही होंगे।

जिलाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में प्रतिदिन जनमानस की समस्याएं सुनते हैं तथा उनका निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हैं। जिलाधिकारी प्राप्त होने वाली शिकायतों की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा उनके निस्तारण आख्या संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रतिदिन प्राप्त की जाती हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article हरेला पर्व पर राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोपा रुद्राक्ष का पौधा
Next Article WhatsApp Image 2025 07 16 at 7.09.42 PM News Todayz उत्तराखंड की पौराणिक सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है जागेश्वर धाम: धामी उत्तराखंड की पौराणिक सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है जागेश्वर धाम: धामी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?