By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने किया पार्टी सदस्यता अभियान का श्रीगणेश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने किया पार्टी सदस्यता अभियान का श्रीगणेश

उत्तराखण्डराजनीति

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने किया पार्टी सदस्यता अभियान का श्रीगणेश

Aanchal
Last updated: 13/12/2024 12:47
Aanchal
Share
3 Min Read
3 6 News Todayz भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने किया पार्टी सदस्यता अभियान का श्रीगणेश
SHARE

–प्रदेश के प्रत्येक महाविद्यालय से200 सदस्य जोड़ने तथा पुरे प्रदेश से 2 लाख सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

देहरादून: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा आज राज्य में एनएसयूआई के सदस्यता अभियान की विधिवत रूप से शुरूआत की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय सभागार में प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा की उपस्थिति में आयोजित पत्रकार वार्ता में उपरोक्त की जानकारी देते हुए प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी एनएसयूआई के सदस्यता अभियान की शुरूआत करते हुए सभी छात्र नेताओं एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि सभी एनएसयूआई के सदस्यता अभियान में बढ़चढ़ कर भागीदारी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि एनएययूआई के सदस्यता अभियान को निश्चित समय पर सम्पन्न करवाने के लिए महाविद्यालय, यूनिवर्सिटी स्तर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।

विकास नेगी ने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि एनएसयूआई ने 2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसमें प्रत्येक जनपद से 15 हजार सदस्य बनाये जायेंगे। साथ ही प्रत्येक महाविद्यालय से कम से कम 200 सदस्य बनाये जायेगे। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई के सदस्यता अभियान में समाज के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी का प्रमुख अनुषांगिक संगठन है तथा किसी भी संगठन का सदस्यता अभियान पार्टी संगठन की एक महत्त्वपूर्ण कडी है जिसके लिए हमें एक निर्धारित लक्ष्य हांसिल करना है। उन्होंने एनएसयूआई के सभी नेतागणों एवं पदाधिकारियों का आहृवान करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए हमें सदस्यता अभियान के साथ ही कांग्रेस सरकार के समय चलाई गई विकास की योजनाओं तथा विकास कार्यों तथा भाजपा सरकारों की राज्य विरोधी व जन विरोधी नीतियों को भी युवा वर्ग के सामने रखना है। पार्टी का मुख्य संगठन एनएसयूआई सदस्यता अभियान में अपना पूर्ण सहयोग करेगा। एनएसयूआई के सदस्यता अभियान में सभी की भागीदारी हो यह सुनिश्चित किया जायेगा।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सगठन मथुरादत्त जोशी प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, जिला अध्यक्ष परवादून प्रकाश नेगी, राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप तोमर, अंकित बिष्ट जी महानगर अध्यक्ष हिमांशु रावत, विपशा बिष्ट, हरीश जोशी, प्रांचाल नौनी पुनीत राज, हन्नी, आयुष, बसंत आदि।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 4 6 News Todayz राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं की नकद पुरस्कार धनराशि हुई दोगुना राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं की नकद पुरस्कार धनराशि हुई दोगुना
Next Article 2 5 News Todayz डीएम के निर्देशन में भिक्षावृत्ति पर निरंतर एक्शन जारी डीएम के निर्देशन में भिक्षावृत्ति पर निरंतर एक्शन जारी

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

You Might Also Like

प्रधानमंत्री का संदेश आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक

भिक्षावृत्ति, बालश्रम से रेस्क्यू बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना ही लक्ष्यः डीएम

उत्तरजन टुडे सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन, डीजी सूचना ने किया बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा मानसखंड मंदिर माला मिशन: मुख्यमंत्री

प्रशासन जनता के द्वार; मौके पर जनमानस की समस्या का समाधान

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?