By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: भारतीय सेना का इतिहास विशिष्ट, उच्च स्तर और गौरवशाली: राज्यपाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - भारतीय सेना का इतिहास विशिष्ट, उच्च स्तर और गौरवशाली: राज्यपाल

उत्तराखण्ड

भारतीय सेना का इतिहास विशिष्ट, उच्च स्तर और गौरवशाली: राज्यपाल

Aanchal
Last updated: 12/08/2023 00:10
Aanchal
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2023 08 11 at 4.41.07 PM e1691761644110 News Todayz भारतीय सेना का इतिहास विशिष्ट, उच्च स्तर और गौरवशाली: राज्यपाल
SHARE

भारतीय सेना का इतिहास विशिष्ट, उच्च स्तर और गौरवशाली: राज्यपाल

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन ऑडिटोरियम में ओहो रेडियो और दून डिफेंस ड्रीमर्स द्वारा आयोजित ‘‘जय हिन्द.. एक फौजी ऐसा भी’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। भारतीय सेना के वीर सैनिकों पर आधारित इस कार्यक्रम में उनके शौर्य, साहस और बलिदान की अमर गाथाओं को लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान विभिन्न अवसरों पर अपनी बहादुरी से दुश्मनों को परास्त करने वाले देश के गौरव सैनिकों और उनकी शौर्यगाथा को प्रर्दशित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आईटीबीपी के जवान अर्जुन खेड़ियाल ने तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बनके मैं खिल जावां… के गाने ने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शुक्रवार को आयोजित ओहो रेडियो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने भारतीय सेना की सेवाओं के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा ओहो रेडियो द्वारा अपने बहादुर सैनिकों को याद और नमन करने के लिए प्रारंभ किया गया यह कार्यक्रम सराहनीय है। कहा कि भारतीय सेना का इतिहास विशिष्ट, उच्च स्तर का और गौरवशाली रहा है। भारतीय सेना की शौर्य गाथाएं किसी भी भारतीय का सीना गर्व से भर देती है। भारतीय सैनिकों के शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान की गाथाएं सदियों से गाई जाती रही हैं। यह गाथाएं इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि एक सैनिक और उसका परिवार हमेशा देश सेवा के लिए कार्य करता है, और वह राष्ट्र प्रथम की भावना से अभिप्रेरित रहता है।

राज्यपाल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमने भारत जैसे महान देश में जन्म लिया है। कई वर्षों की गुलामी के बाद विगत 76 वर्षों में भारत अपने सामर्थ्य से विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु की प्रतिष्ठा को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। आज पूरे विश्व में भारत और भारतीयों के प्रति आदर और सम्मान का भाव है। हमें याद रखना चाहिए कि जब हम आजाद हुए तो हमारे सामने कई चुनौतियां थीं, लेकिन सभी चुनौतियों का सामना हमारे देश ने मजबूती से किया और भारत विश्व का तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं।

उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे हमेशा बड़े सपने देखें और उन सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लें, ऐसा संकल्प जिसका कोई विकल्प न हो। उन्होंने कहा कि अपने आपको अपनी प्रेरणा बनाएं और कड़ी मेहनत व लगन से राष्ट्र और समाज के लिए कुछ न कुछ अवश्य योगदान देने का प्रयास करें। उन्होंने बच्चों को टेक्नोलॉजी, एआई जैसे आधुनिक तकनीकों को अपनाने को कहा। कार्यक्रम में राज्यपाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों से संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं और प्रश्नों के जवाब दिए। कार्यक्रम में ओहो रेडियो के आरजे काव्या, मोनिका सहित स्कूलों के बच्चे और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2023 08 11 at 4.45.51 PM e1691755520641 News Todayz सीएम धामी ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश, राजस्व वसूली में लाई जाए तेजी सीएम धामी ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश, राजस्व वसूली में लाई जाए तेजी
Next Article WhatsApp Image 2023 08 11 at 5.10.04 PM e1691763528318 News Todayz मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अधिकारियों को दिये अहंम निर्देश मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अधिकारियों को दिये अहंम निर्देश

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

डीएम की पड़ी नजर तो संवरने लगे शिक्षा के मंदिर,परेड ग्राउण्ड सरकारी स्कूल भवन पर मरम्मत कार्य शुरू

जानें क्या हैं. कैबिनेट द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

डीएम का ऐक्शन, यातायात में बाधक 4 शराब की दुकानें शिफ्ट, सड़क सुरक्षा समिति के निर्णय सर्वाेपरि

कैंची धाम के लिए बाईपास निर्माण कार्य शीघ्र होगा शुरू, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

जनमानस की थी मांग, डीएम ने लाखामण्डल में दो दिन बिठाई आधार व प्रशासनिक टीमे

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?