By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: भारी बारिश से बदरीनाथ और नीति मलारी हाईवे बंद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - भारी बारिश से बदरीनाथ और नीति मलारी हाईवे बंद

उत्तराखण्ड

भारी बारिश से बदरीनाथ और नीति मलारी हाईवे बंद

Aanchal
Last updated: 21/03/2026 09:26
Aanchal
Share
d 3 9 News Todayz भारी बारिश से बदरीनाथ और नीति मलारी हाईवे बंद
SHARE

चमोली। चमोली में भारी बारिश के बाद बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग समेत नीति-मलारी हाईवे पर चट्टान टूटने से मार्ग बाधित हो गया है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है, लेकिन पहाड़ी से पत्थर गिरने से मार्ग सुचारू करने में परेशानी आ रही है।
लगातार बारिश के बाद पहाड़ों के दरकने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोविंदघाट के पास पिनोला नामक स्थान पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर टूटकर सड़क पर आ गए, जिससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्री मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। नीति-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग भी स्योन-सालधर के पास भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। इन प्रमुख मार्गों के बंद होने से घाटी के कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से अस्थायी रूप से कट गया है। बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण पहाड़ियों से लगातार पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे मार्ग खोलने में भी दिक्कतें आ रही हैं। चमोली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। हालांकि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग सुचारू करने में परेशानी आ रही है, लेकिन जल्द ही हाईवे को आवाजाही के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article avlanche News Todayz उत्तराखण्ड के पांच जनपदों में हिमस्खलन की चेतावनी उत्तराखण्ड के पांच जनपदों में हिमस्खलन की चेतावनी
Next Article accident 1 News Todayz कार दुर्घटना में पूर्व सैनिक की मौत कार दुर्घटना में पूर्व सैनिक की मौत

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?