By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: मनोज तिवारी दूसरी बार नैनीताल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - मनोज तिवारी दूसरी बार नैनीताल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने

उत्तराखण्ड

मनोज तिवारी दूसरी बार नैनीताल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने

Aanchal
Last updated: 09/10/2024 11:13
Aanchal
Share
2 Min Read
high court News Todayz मनोज तिवारी दूसरी बार नैनीताल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने
SHARE

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी दूसरी बार हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने हैं। उनका कार्यकाल 11 अक्टूबर से प्रभावी होगा। हाईकोर्ट की वर्तमान मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति रितू बाहरी 10 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रही हैं।
न्यायमूर्ति मनोज तिवारी इससे पूर्व भी हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। तब वे न्यायमूर्ति विपिन सांघी की सेवानिवृत्ति के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश बने थे। वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी का जन्म साल 1965 उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में हुआ था।
वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी के पिता स्वर्गीय एनबी तिवारी उच्च न्यायलय के वरिष्ठ अधिवक्ता और दादा भी पिथौरागढ़ में वकील रहे है। वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी की 10वीं तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के केंद्रीय विद्यालय में ही हुई है। इसके बाद पीजी भी उन्होंने पिथौरागढ़ से किया। एलएलबी करने के लिए वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी दिल्ली आ गए थे। दिल्ली से साल 1990 में वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी एलएलबी की।  वरिष्ठ न्यायमूर्ति तिवारी ने अपनी वकालत की शुरुआत इलाहाबाद हाईकोर्ट से प्रारंभ की. उत्तराखंड बनने के बाद वो यहां आ गए। साल 2009 में तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता और साल 2017 में उच्च न्यायलय के न्यायधीश बने। 24 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायलय के न्यायधीश नरेंद्र जी को उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश बनाये जाने की संस्तुति केंद्र सरकार को भेजी है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने इसकी संस्तुति नहीं दी। इसीलिए अब वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article dead body 1668577550 1 News Todayz होटल के कमरे से मिला घर से लापता युवती का शव होटल के कमरे से मिला घर से लापता युवती का शव
Next Article d 7 3 News Todayz आम जनमानस की समस्याओं का समाधान करना है प्राथमिकताः डीएम आम जनमानस की समस्याओं का समाधान करना है प्राथमिकताः डीएम

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

You Might Also Like

प्रधानमंत्री का संदेश आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक

भिक्षावृत्ति, बालश्रम से रेस्क्यू बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना ही लक्ष्यः डीएम

उत्तरजन टुडे सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन, डीजी सूचना ने किया बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा मानसखंड मंदिर माला मिशन: मुख्यमंत्री

प्रशासन जनता के द्वार; मौके पर जनमानस की समस्या का समाधान

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?