By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: महाकुंभ: राष्ट्रपति मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाकर की पूजा-अर्चना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - धर्म-संस्कृति - महाकुंभ: राष्ट्रपति मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाकर की पूजा-अर्चना

धर्म-संस्कृतिराष्ट्रीय

महाकुंभ: राष्ट्रपति मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाकर की पूजा-अर्चना

Aanchal
Last updated: 10/02/2025 10:06
Aanchal
Share
2 Min Read
download 89 News Todayz महाकुंभ: राष्ट्रपति मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाकर की पूजा-अर्चना
SHARE

देहरादून: महाकुंभ नगर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 के त्रिवेण संगम में सोमवार को डुबकी लगाई। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति सुबह विशेष विमान से प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।वहां से वह अरैल पहुंचीं और नाव से संगम पहुंचकर स्नान किया। 

अधिकारियों के अनुसार नाव से संगम घाट जाते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति मुर्मू को गंगा और यमुना नदी तथा उसके प्रवाह के बारे में जानकारी दी। नाव से घाट जाते समय राष्ट्रपति ने साइबेरियाई पक्षियों को दाना भी डाला। संगम में स्नान करने के उपरांत मुर्मू ने गंगा में नारियल और पुष्प अर्पित किए तथा सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। 

डुबकी लगाने के दौरान राष्ट्रपति को सफेद रंग के सलवार-सूट पहने देखा गया। स्नान के बाद राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच, गंगा आरती तथा पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, महाकुंभ में राष्ट्रपति संगम में पूजा अर्चना करने के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र भी जाएंगी। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान किया था। 

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article महाकुंभ: सीएम धामी ने किया दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान
Next Article download 90 News Todayz घास लेने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला घास लेने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनिया भर से आ रहे जोड़े, इस वर्ष 500 से अधिक बंधे विवाह के बंधन में

श्री बद्रीनाथ यात्रा: कपाट खुलने पर पीएम मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा

जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट

केदारनाथ में लगा बाबा के भक्तों का तांता, दो दिनों में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 55 हजार के पार

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?