By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस बने मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - राष्ट्रीय - महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस बने मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस बने मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने

Aanchal
Last updated: 05/12/2024 13:11
Aanchal
Share
3 Min Read
MaharashtraCM d News Todayz महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस बने मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने
SHARE

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के 12वें दिन आखिरकार राज्य में नई सरकार का गठन हुआ और भाजपा नेता और पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वहीं पिछली सरकार में मुख्यमंत्री रहे शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे नई सरकार में डिप्टी सीएम की भूमिका में होंगे, जबकि शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम रहे अजित पवार के पद में कोई बदलाव नहीं हुआ है, उन्होंने एक बार फिर डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह और कई केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्री जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत समेत राजग शासित कई राज्यों के उप-मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा नीत महायुति के हजारों समर्थक शामिल हुए। यह कार्यक्रम विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब दो हफ्ते बाद आजाद मैदान में आयोजित किया गया।
महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में एक तरफ जहां राजनेताओं का जमावड़ा लगा था। वहीं दूसरी तरफ से उद्योगपति से लेकर तमाम फिल्मी सितारों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। इसमें मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला, अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित उनके पति श्रीराम नेने और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी समारोह में उपस्थित थीं।
बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार को पद की शपथ दिलाई। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा के 132 सीट जीतने के साथ ही देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार बनकर उभरे थे। महायुति के घटक दलों-भाजपा, शिवसेना और राकांपा के पास विधानसभा में कुल मिलाकर 230 सीटें हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article download 38 News Todayz मुख्यमंत्री धामी ने मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया मुख्यमंत्री धामी ने मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया
Next Article IMG 20241205 WA0072 News Todayz खेल मंत्री रेखा आर्या ने योगासन और मलखंभ, लागोरी सहित 7 खेलों को राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल करने का किया आग्रह खेल मंत्री रेखा आर्या ने योगासन और मलखंभ, लागोरी सहित 7 खेलों को राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल करने का किया आग्रह

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

You Might Also Like

देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे ज्ञानेश कुमार, अधिसूचना जारी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार होने जा रहे कल रिटायर

राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यक्त किया प्रयागराज सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक

पुलवामा हमला: पीएम मोदी और अमित शाह ने दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि

फ्रीबीज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त फ्री राशन और पैसा मिल रहा, इसलिए काम के इच्छुक नहीं लोग

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?