By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: महाशिवरात्रि पर कल्याणकारी योग: महंत जयेंद्र पुरी के सानिध्य में विशेष पूजा, आस्था और भक्ति के रंग में डूबा सीमांत जनपद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - महाशिवरात्रि पर कल्याणकारी योग: महंत जयेंद्र पुरी के सानिध्य में विशेष पूजा, आस्था और भक्ति के रंग में डूबा सीमांत जनपद

उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

महाशिवरात्रि पर कल्याणकारी योग: महंत जयेंद्र पुरी के सानिध्य में विशेष पूजा, आस्था और भक्ति के रंग में डूबा सीमांत जनपद

Aanchal
Last updated: 15/02/2026 09:00
Aanchal
Share
112913a7cd7a3ec68b72ca7b32015001 News Todayz महाशिवरात्रि पर कल्याणकारी योग: महंत जयेंद्र पुरी के सानिध्य में विशेष पूजा, आस्था और भक्ति के रंग में डूबा सीमांत जनपद
SHARE

उत्तरकाशी, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद उत्तरकाशी में स्थित प्रमुख शिवालयों में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। काशी विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतारों में खड़े नजर आए। ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के बीच भक्तों ने गंगाजल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर समिति द्वारा पूर्व से ही साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक सजावट की व्यवस्था की गई थी। शिवालयों को विद्युत झालरों और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि दर्शन में किसी को असुविधा न हो। काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत जयेंद्र पुरी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर उत्तरकाशी में निसंतान दंपत्ति रात्रि जागरण कर हाथ पर दीपक जलाकर विशेष पूजा करते हैं। मान्यता है कि इससे उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि शिव पूजा सभी के लिए कल्याणकारी है और इस दिन व्रत व जलाभिषेक का विशेष महत्व है। जनपद के भटवाड़ी, डुंडा, बड़कोट, नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लॉक के शिवालयों में भी दिनभर जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। प्रशासन और मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 85bb2224f3af58347134d27da942851c News Todayz आस्था का महापर्व: टपकते जल और बेलपत्र से रिझे भोलेनाथ, सुरक्षा और व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक आस्था का महापर्व: टपकते जल और बेलपत्र से रिझे भोलेनाथ, सुरक्षा और व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Next Article 6be9ea8d5622a740b7122817d53b1029 News Todayz समितियों को मिला समयबद्ध कार्य का निर्देश, सीडीएस के स्वागत के लिए सज रहा है गढ़वाल विश्वविद्यालय समितियों को मिला समयबद्ध कार्य का निर्देश, सीडीएस के स्वागत के लिए सज रहा है गढ़वाल विश्वविद्यालय

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?