By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: महिला गैंगरेप मामलाःदेवर ने ही कराया था दोस्तों से भाभी का दुष्कर्म
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - महिला गैंगरेप मामलाःदेवर ने ही कराया था दोस्तों से भाभी का दुष्कर्म

अपराध

महिला गैंगरेप मामलाःदेवर ने ही कराया था दोस्तों से भाभी का दुष्कर्म

Aanchal
Last updated: 25/02/2026 10:46
Aanchal
Share
66e087ee94acb chennai rape and blackmail allegations against dmk education ministers car driver 094139892 16x9 1 1 News Todayz महिला गैंगरेप मामलाःदेवर ने ही कराया था दोस्तों से भाभी का दुष्कर्म
SHARE

एक आरोपी ने खाया जहर,अन्य की तलाश जारी

रुद्रपुर। सरस मेला देखकर घर जा रही महिला से एफएसएल रोड पर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे एक आरोपित ने धामपुर के नगीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में जहर खा लिया।
इसका पता चलते ही जीआरपी ने पूछताछ की तो उसने रुद्रपुर में प्राथमिकी पंजीकृत होने की जानकारी दी। जिसके बाद सूचना पर नगीना पहुंची रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही उसका रुद्रपुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि मामले में फरार चल रहे अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। इस मामले मंे पुलिस ने पीड़िता के देवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
एक महिला रविवार शाम को देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेला देखने आई थी। रात 10 बजे के बाद वह घर को वापस जा रहे थे। बाइक महिला के देवर का दोस्त चला था, जबकि उनके साथ मोहल्ले में ही रहने वाले दो अन्य युवक भी दूसरी बाइक पर थे।आरोप है कि एफएसएल रोड पर महिला के देवर के दोस्तों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म कर लिया। इस मामले की शिकायत पर सोमवार देर रात पुलिस ने महिला के देवर करन और उसके खेड़ा निवासी दोस्त राजा रस्तोगी समेत दो अन्य पर प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इसके लिए पुलिस की अलग अलग टीम भी गठित की थी। मामले में महिला के देवर की मिली भगत का भी खुलासा हुआ है।
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म में फरार भदईपुरा निवासी आरोपित अभय सक्सेना ने यूपी, धामपुर के नगीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में जहर खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी।
जीआरपी पुलिस ने उससे पूछताछ कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने रुद्रपुर में सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी पंजीकृत होने की जानकारी दी। इसके बाद जीआरपी ने रुद्रपुर पुलिस से संपर्क किया। इसका पता चलते ही रुद्रमामले की शिकायत पर सोमवार देर रात पुलिस ने महिला के देवर करन और उसके खेड़ा निवासी दोस्त राजा रस्तोगी समेत दो अन्य पर प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़िता के देवर करन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जबकि फरार चल रहे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित राजा रस्तोगी समेत तीन की तलाश में पुलिस टीम लगी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।रूद्रपुर पुलिस नगीना पहुंची और उसे हिरासत में लेकर रुद्रपुर ले आई। जहां जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article uttrakhand bord News Todayz बोर्ड परीक्षाओं में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़,सात के खिलाफ मामला दर्ज बोर्ड परीक्षाओं में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़,सात के खिलाफ मामला दर्ज
Next Article d 1 5 News Todayz प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामला, उमेश शर्मा काऊ ने मांगी माफी प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामला, उमेश शर्मा काऊ ने मांगी माफी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

​होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़ा घोटाला, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?