By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: माया यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय कृषि मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया सम्मानित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - माया यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय कृषि मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया सम्मानित

उत्तराखण्ड

माया यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय कृषि मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया सम्मानित

Aanchal
Last updated: 10/12/2024 11:58
Aanchal
Share
4 Min Read
202 News Todayz माया यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय कृषि मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया सम्मानित
SHARE

देहरादून: प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज मंगलवार को सेलाकुई स्थित माया ग्रुप ऑफ कालेजेस में दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्वविद्यालय परिसर के हर्बल उद्यान एवं प्रयोग केंद्र में तुलसी के पौधे का रोपण भी किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मेले के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय द्वारा कृषि विज्ञान मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें नई तकनीकियों, साधनों और कृषि से सम्बन्धित सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की महत्वपूर्ण फसलों की उपज बहुत कम है जो उत्पादन को प्रभावित करता है।

तो, जरूरत है जमीनी हकीकत पर आधारित एक वैकल्पिक रणनीति तैयार करने की जो कृषि और संबंधित उद्यमों के लिए मजबूत हो। ऊंचाई और जलवायु में बदलाव फसल विविधीकरण के लिए प्राकृतिक लाभ प्रदान करते हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में धामी सरकार द्वारा भी कुछ चयनित फसलों की खेती को बढ़ावा देने की योजना बनायी है जैसे- बासमती, सुगंधित बासमती और औषधीय पौधे, सब्जियां, फूल, फल और दूध उत्पादन शामिल है।

इस प्रकार, इस नयी नीति का उद्देश्य भोजन, पोषण और आजीविका को सुरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश कृषि के उत्पाद में दूसरे स्थान पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है, कि वर्ष 2030 तक हम विश्व के नंबर एक उत्पादक बनें। इसके लिए प्रदेश में जैविक खेती और प्राकृतिक खेती पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही नई तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है और उत्पादों को बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार छोटे और सीमांत किसानों, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि हो, को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत सभी किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रतिवर्ष 6 हज़ार रुपए (तीन महीने में 2,000 रुपए) की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि माया देवी विश्वविद्यालय कृषि क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है

और इस ग्रुप द्वारा आयोजित कृषि विज्ञान मेला किसानों और वैज्ञानिकों के बीच ज्ञान साझा करने का एक प्रभावशाली मंच है। उन्होंने कहा कि कृषि हमारे देश और उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की नींव है। देश में कृषि के माध्यम से ही आत्मनिर्भरता लाई जा सकती है। कृषि क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। फसल उत्पादन में सुधार और 2025 तक हमारे किसान भाइयों की आय दोगुनी करना हमारा लक्ष्य है और इस दिशा में हम निरंतर प्रयासरत हैं।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस तरह के आयोजन को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कृषि मंत्री जोशी ने छात्र-छात्राओं से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को नई तकनीक से कृषि के बारे में जानकारी प्रदान करने का आव्हान भी किया। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विश्वविद्यालय अध्यक्ष एमएली तिवाल, उपाध्यक्ष-डॉ० त्रिप्ति जुयाल सेमवाल, आशीष सेमवाल, डॉ० मीनाक्षी तिवारी, डॉ० हिमांशु पाठक, जुयाल सेमवाल, कुलपति सी सिंह, डॉ.मनोज पाण्डे, जे०पी० मैठाणी, आशीष डबराल, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 201 News Todayz आरोग्य एक्सपो-2024: बिखरेंगे छोलिया नृत्य के रंग, लाल साठी भात के संग आरोग्य एक्सपो-2024: बिखरेंगे छोलिया नृत्य के रंग, लाल साठी भात के संग
Next Article 4 5 News Todayz बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

जानें कैबिनेट द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

नैनीताल में पार्किंग के लिए शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर अस्थायी रूप से उत्तराखंड सरकार को आवंटित

युवाओं के साथ मैराथन में दौड़े मुख्यमंत्री धामी, किया उत्साहवर्धन

भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन, सीएम के साथ 10 देशों के राजदूत समेत एक हजार प्रतिभागी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने किया पहले गजा घण्टाकर्ण तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?