By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने किया अमर उजाला उत्तराखंड एचीवर्स विशेषांक का विमोचन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - मुख्यमंत्री धामी ने किया अमर उजाला उत्तराखंड एचीवर्स विशेषांक का विमोचन

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया अमर उजाला उत्तराखंड एचीवर्स विशेषांक का विमोचन

Aanchal
Last updated: 24/06/2026 10:50
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2026 06 24 at 3.16.17 PM News Todayz मुख्यमंत्री धामी ने किया अमर उजाला उत्तराखंड एचीवर्स विशेषांक का विमोचन
SHARE

-अभिनेता राकेश बेदी को अमर उजाला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित

देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमर उजाला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से अभिनेता राकेश बेदी को सम्मानित एवं अमर उजाला उत्तराखंड एचीवर्स विशेषांक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार, विरासत और विकास को साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा हमने राज्य में जी.ई.पी ( ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट) के आंकलन की व्यवस्था शुरू की है। राज्य सरकार, इकोलॉजी- इकोनामी और टेक्नोलॉजी के समन्वय के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाया जाए।

कहा कि चार धाम यात्रा, आस्था और श्रद्धा की यात्रा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का भव्य निर्माण कार्य किया जा रहा है। ऑल वेदर सड़कों से यात्रा सुगम हुई है। उन्होंने कहा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार, यात्रा समाप्त होते ही अगली यात्रा की तैयारी शुरू कर देती है।उन्होंने बताया इस वर्ष 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने यात्रा पूरी की है। सीमांत क्षेत्र आदि कैलाश में पहले महज 400 से 500 लोग यात्रा में पहुंचते थे। पर अब यह संख्या बढ़कर इस वर्ष 45 हज़ार हो गई है। इसके साथ अब श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा में के लिए भी उत्तराखंड आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे। देवभूमि की आस्था श्रद्धा से कोई खिलवाड़ ना करें। उन्होंने कहा भविष्य के लिए उत्तराखंड को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। आने वाली पीढियां को सुरक्षित उत्तराखंड मिलना चाहिए। उत्तराखंड में अवैध कब्जे नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई राजस्व अभिलेख देखकर होती है। मुख्यमंत्री ने कहा अतिक्रमण पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कहा समान नागरिक संहिता एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने की शुरुवात है। 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता को वचन दिया था कि पुनः सरकार बनने पर यूसीसी लागू होगा। राज्य सरकार ने अपने संकल्प को पूरा किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड के साथ अन्य प्रदेशों में भी यूसीसी लागू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बीते चार सालों में 33 हज़ार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। यह सभी नियुक्तियां पूर्ण रूप से पारदर्शिता के आधार पर हुई है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है।जिसके बाद युवाओं में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होमस्टे योजना जैसी तमाम योजनाओं से युवाओं को स्वरोजगार की ओर जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष नाता है। उत्तराखंड उनके हृदय में बसता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्या, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, प्रबंध निदेशक अमर उजाला तन्मय माहेश्वरी, अमर उजाला समूह के प्रेसिडेंट वरुण माहेश्वरी, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, प्रधान संपादक डॉ. इंदुशेखर पंचोली, स्थानीय संपादक अनूप वाजपेयी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article images 33 News Todayz हेमकुंट साहिब यात्रा:श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही है अफवाह, यात्रा में नहीं कोई दिक्कत हेमकुंट साहिब यात्रा:श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही है अफवाह, यात्रा में नहीं कोई दिक्कत
Next Article WhatsApp Image 2026 06 24 at 3.18.36 PM News Todayz मुख्यमंत्री धामी से सपना राणा ने की मुलाकात, सरकारी योजना के अंतर्गत जर्मन भाषा प्रशिक्षण प्राप्त कर विदेश में पाई नौकरी मुख्यमंत्री धामी से सपना राणा ने की मुलाकात, सरकारी योजना के अंतर्गत जर्मन भाषा प्रशिक्षण प्राप्त कर विदेश में पाई नौकरी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?