By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: मुख्य सचिवने काशीपुर भ्रमण के दौरान किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - मुख्य सचिवने काशीपुर भ्रमण के दौरान किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

उत्तराखण्ड

मुख्य सचिवने काशीपुर भ्रमण के दौरान किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Aanchal
Last updated: 28/06/2026 12:57
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2026 06 28 at 7.53.22 PM News Todayz मुख्य सचिवने काशीपुर भ्रमण के दौरान किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण
SHARE

काशीपुर: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अपने एक दिवसीय काशीपुर भ्रमण के दौरान सिडकुल द्वारा निर्माणाधीन एरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क, एस्कॉर्ट फार्म में सिडकुल क्षेत्रीय कार्यालय, सिडकुल की हेमपुर नेपा फार्म में 803 एकड़ भूमि, फोर लेन स्वीकृत राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर-रामनगर, काशीपुर बाईपास रिंग रोड का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

सिडकुल निरीक्षण दौरान विस्तृत जानकारीया ली। क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल ने बताया कि ईएमसी 133 एकड़ का है इसमें 56 प्लाट है जिसमें से 22 प्लॉट बिक चुके हैं शेष प्लॉट इन्क्वारी में है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि ईएमसी प्रोजेक्ट 177 करोड़ का है जिसका काम पेयजल निगम द्वारा किया जा रहा है, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम द्वारा अवशेष धनराशि 45 करोड़ की मांग शासन को भेजी गई है धनराशि मिलने पर इस प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। मुख्य सचिव ने ईएमसी में पौधारोपण भी किया। इसके बाद मुख्य सचिव ने सिडकुल की हेमपुर नेपा फार्म में 803 एकड़ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया व जानकारियां ली।

इसके उपरान्त मुख्य सचिव ने फोर लेन स्वीकृत एनएच काशीपुर-रामनगर व काशीपुर बाईपास रिंग रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान अधीक्षण अभियंता एनएच ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर-रामनगर के 5.75 किमी. से रामनगर की ओर 18.26 किमी. चोर लेन स्वीकृत है जिसकी लागत 494.45 करोड़ है। उन्होने बताया कि कार्य का टेण्डर हो चुका है, भूमि मुआवजा वितरण प्रक्रिया में है व वन भूमि हस्तान्त्रण प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है, सैद्धांतिक स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। सचिव ने एनएचआई से बाईपास कार्यो की विस्तृत जानकारी ली व कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस दौरान उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, आरएम सिडकुल विपिन कुमार, अधीक्षण अभियंता एनएच हरीश पंगती, अधिशासी अभियंता महेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नरेन्द्र नवानी, तहसीलदार पंकज चन्दोला आदि मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 06 28 at 5.44.40 PM News Todayz युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत: सीएम धामी युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत: सीएम धामी
Next Article WhatsApp Image 2026 06 28 at 6.00.00 PM News Todayz एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जनसमस्याएं

मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को दिए सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के निर्देश

सैनिकों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का परिचायकः जोशी

सीएम धामी शामिल हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?