By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: मुख्य सचिव ने की प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गयी परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - मुख्य सचिव ने की प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गयी परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा

उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव ने की प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गयी परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा

Aanchal
Last updated: 15/01/2026 11:03
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2026 01 15 at 4.26.29 PM News Todayz मुख्य सचिव ने की प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गयी परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा
SHARE

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गयी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत इन योजनाओं से सम्बन्धित भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने सम्बन्धित विभागों को इन परियोजनाओं की निरन्तर निगरानी कर निर्धारित समय पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गयी हैं, परन्तु अभी लोकार्पण नहीं हुआ है, ऐसी परियोजनाओं का शीघ्र से शीघ्र लोकार्पण कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को परियोजना का उचित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि गतिमान परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए। इसके लिए सम्बन्धित विभाग प्रो एक्टिव होकर कार्य करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि एक से अधिक विभागों से सम्बन्धित परियोजनाओं को विभाग आपसी तालमेल के साथ समस्याओं का निस्तारण कर परियोजना को पूर्ण कराएं। उन्होंने नियोजन विभाग को भी प्रधानमंत्री जी के शिलान्यास से सम्बन्धित परियोजनाओं की नियमित रूप से मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने एमडी यूजेवीएनएल को लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना पर तेजी से कार्य करने हेतु केन्द्रीय जल आयोग को शीघ्र डिजाइन और शेड्यूल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न विभागों की 22015.76 करोड़ लागत की कुल 91 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिनमें से 18 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। 06 का लोकार्पण हो चुका है, 12 लोकार्पण होना अभी बाकी है। 73 परियोजनाओं का कार्य विभिन्न स्तरों पर गतिमान है, जिनमें से अधिकतर परियोजनाएं मार्च 2026 तक पूर्ण होने की सम्भावना है।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, सचिव श्री सचिव श्री नीतेश कुमार झा, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. एस. एन. पाण्डेय, श्री युगल किशोर पंत, अपर सचिव श्री विनीत कुमार एवं श्री नवनीत पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 01 15 at 4.12.42 PM News Todayz गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट डीएम ने ली महत्वपूर्ण बैठक  गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट डीएम ने ली महत्वपूर्ण बैठक 
Next Article WhatsApp Image 2026 01 16 at 1.00.58 PM News Todayz सीएम धामी ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सहनशीलता विषय पर आयोजित कार्यशाला को किया वर्चुअल संबोधित सीएम धामी ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सहनशीलता विषय पर आयोजित कार्यशाला को किया वर्चुअल संबोधित

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

रायपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में विराजे बप्पा, 2.5 क्विंटल की प्रतिमा बनी उत्सव का आकर्षण

जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें अधिक, जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा कर कराएं शीघ्र समाधान

राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?