By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण

Aanchal
Last updated: 16/04/2026 14:44
Aanchal
Share
1WdGA3b.0000000 News Todayz मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण
SHARE

पंतनगर: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को जनपद भ्रमण के दौरान पंतनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया व एयरपोर्ट विस्तारीकरण प्रस्तावित कार्यो की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान डीजीएम सिविल अनूप गुप्ता ने बताया कि पंतनगर हवाई अड्डा अन्तराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाया जा रहा है। जिसे 380 करोड़ की लागत से पंतनगर हवाई अड्डा विस्तारीकरण कार्य किये जा रहे है। उन्होने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण हेतु 524.70 एकड़ भूमि एयरपोर्ट प्राधिकरण के नाम आवंटित हो गयी है साथ ही टीडीसी, पंतनगर विश्वविद्यालय, सैनिक फर्म आदि की जो भी भूमि एयरपोर्ट को आंवटित की गयी है उसमे भवनों का ध्वस्तीकरण व पेड़ों का कटान कार्य कर दिया गया है।

गुप्ता ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्यो में चाहर दीवारी निर्माण कार्य प्रगति पर है, आमागी माह जून तक पूर्ण कर लिया जायेगा। अन्तराष्ट्रीय मानकों के अनुसार 03 हजार मीटर का रनवें बनाया जायेगा तथा नया टर्मिनल के साथ ही हैंगर, आइएलएस सुविधा, कार्गो बनाया जायेगा व नाईट लैडिंग सुविधा भी होगी। उन्होने बताया कि वर्तमान एयरपोर्ट में भी यात्रियों की सुविधा देने हेतु एटीम, कार पार्किंग, टैक्सी रिटेल काउंटर, वाईफाई सुविधा कार्य किये जायेगें साथ ही यात्रियों के लिए हैल्पडैक्स व प्राथमिक चिकित्सा व एम्बुलेंस सुविधा भी रखी गयी है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्यो का ईन्वायरमेंट क्लीयरेन्स हेतु अप्लाई किया गया है।

पीडी एनएचएआई ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे राष्ट्रीय राजमार्ग को शिफ्ट करने कार्य का सर्वे कर टेण्डर कर लिये गये है शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट से लगी भूमि पर गेस्टहाउस भी प्रस्तावित किया गया है साथ ही उन्होने बताया एयरपोर्ट से लगी भूमि आर्मी को भी आवंटित की गयी है।

मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट से संचालित हवाई सेवाओं की विस्तृत जानकारियां ली। उन्होने सभी अधिकारियों को एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्यो को आपसी समन्वय से कराने के निर्देश दिये।

अधिकारी दिवेश शाशनी ने पीपीटी के माध्यम से जनपद के विकास कार्यो की जानकारी दी। उन्होने बताया कि जनमन योजना में जनपद द्वितीय स्थान पर आने पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। इसी तरह जनपद में 372 ग्राम पंचायतो में से 229 ग्राम पंचायते टीबी मुक्त होने पर टीबी मुक्त अभियान में द्वितीय स्थान पर रहने पर महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होने बीस सूत्रीय कार्यक्रम, सम्पूर्णता अभियान, रूद्रपुर वाईपास, अमृत योजना, गौशाला निर्माण, मेडिकल कॉलेज निर्माण, सर्किट हाउस निर्माण, ट्रांजिट कैम्प व सिडकुल में वर्किगं ओमन हास्टल निर्माण, सितारगंज में पार्किगं एवं पार्क निर्माण आदि की विस्तृत जानकारियां दी।

इसके उपरांत मुख्य सचिव ने वर्ल्ड ऑन व्हील्स डिजिटल लर्निगं लैब एजुकेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत 03 माह कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के साथ संवाद किया व प्रमाण पत्र दिये।

इस दौरान मंडलायुक्त दीपक रावत, कुलपति जीबी पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ0 मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, डीएफओ यूसी तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट पवन कुमार, डीजीएम पूरन सिंह, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नरेन्द्र नवानी, पीडी एनएचएआई अंचल जिंदल आदि मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 04 13 at 4.48.06 PM News Todayz अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट: मुख्यमंत्री अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट: मुख्यमंत्री
Next Article WhatsApp Image 2026 04 17 at 1.24.26 PM News Todayz जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?