By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: मेडिकल स्टोर में काम कर पढ़ाई का खर्च निकाल रही थी बीएससी की छात्रा लक्ष्मी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - मेडिकल स्टोर में काम कर पढ़ाई का खर्च निकाल रही थी बीएससी की छात्रा लक्ष्मी

अपराधउत्तराखण्ड

मेडिकल स्टोर में काम कर पढ़ाई का खर्च निकाल रही थी बीएससी की छात्रा लक्ष्मी

Aanchal
Last updated: 12/02/2026 12:19
Aanchal
Share
IMG 20260212 143730 News Todayz मेडिकल स्टोर में काम कर पढ़ाई का खर्च निकाल रही थी बीएससी की छात्रा लक्ष्मी
SHARE

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मंडी चौकी क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी में डबल मर्डर से हुई सनसनी वारदात के बाद युवक व युवती के स्वजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जिन्होंने इस जघन्य हत्या के पर्दाफाश की मांग पुलिस से की है। हालांकि, अभी तक युवक व युक्ति के बीच का कनेक्शन स्पष्ट नहीं हो पाया है। गुरुवार को मृतक 31 वर्षीय शुभम टम्टा के ताऊ उत्तराखंड पुलिस के एसआई पद से सेवानिवृत्त हरीश लाल ने बताया कि छह भाई बहनों में शुभम सबसे छोटा था, वह नशे का आदी था, जिस पर पांच साल पूर्व उसे हल्द्वानी के कटघरिया क्षेत्र में भर्ती किया गया था। इसके बाद वह उसी नशा मुक्ति केंद्र में कर्मचारी बन गया था। फिर उसने वहां से नौकरी छोड़ने के बाद ही दूसरे नशा मुक्ति केंद्र में काउंसलर बन गया। बताया कि मृतक शुभम के पिता किशोरी लाल अल्मोड़ा में डाक विभाग में बड़े बाबू रहे हैं। उनकी दो साल पहले मृत्यु हो गई। वहीं मां भागीरथी देवी अल्मोड़ा खोल्टा में पूर्व ग्राम प्रधान थी। जिनकी बीमारी के चलते मौत हो गई। इधर, मृतका 19 वर्षीय लक्ष्मी के बड़े भाई सुरेश पोखरिया ने बताया कि वह आठ भाई बहन हैं। जिनमें लक्ष्मी सातवें नंबर की थी। उनके पिता हेमचंद्र पोखरिया की दो शादियां हुई थी। जो नैनीताल के ग्राम सभा मल्ली पोखरी में पुरोहित हैं। बताया कि लक्ष्मी पढ़ाई के लिए हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र रह रही थी और वह एमबीपीजी में बीएससी के दूसरे साल में पढ़ाई कर रहे थी। खर्च चलाने के लिए वह मेडिकल स्टोर में काम करती थी। बताया कि वह पढ़ाई में काफी होशियार रही है। मृतक का लक्ष्मी से क्या कनेक्शन है, इसके बारे में उनको जानकारी नहीं है। इधर, दोनों मृतक गल्ला मंडी में क्या करने आए थे, इन दोनों का क्या कनेक्शन रहा है। इनकी हत्या किस बात पर की गई और क्यों की गई इसकी पुलिस गहन छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो गल्ला मंडी में देर रात हुई दोनों की हत्या करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। गल्ला मंडी में घटनास्थल के पास से पुलिस को शराब की बोतलें सिगरेट के डिब्बे, स्नैक्स आदि सामग्री मिली है। जिस पर पुलिस ने डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीम से जांच करवाई है। सूत्रों की मानें तो डबल मर्डर की पुलिस को लीड मिल चुकी है। जल्द ही इसका खुलासा भी हो सकता है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article e3f6ccba0ae4ac2e6cfeb76bfe47f67b News Todayz 21 साल की उम्र तक मिलेगा योजना का लाभ; रेखा आर्या ने लाभार्थियों की संख्या और नियमों का दिया ब्यौरा 21 साल की उम्र तक मिलेगा योजना का लाभ; रेखा आर्या ने लाभार्थियों की संख्या और नियमों का दिया ब्यौरा
Next Article WhatsApp Image 2026 02 12 at 5.38.19 PM News Todayz किसानों को मिला कृषि यंत्रों और अनुदान का तोहफा; महिला समूहों को ₹4 लाख का चेक किसानों को मिला कृषि यंत्रों और अनुदान का तोहफा; महिला समूहों को ₹4 लाख का चेक

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?