By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई ने किया शर्टलेस प्रदर्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - राजनीति - यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई ने किया शर्टलेस प्रदर्शन

राजनीति

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई ने किया शर्टलेस प्रदर्शन

Aanchal
Last updated: 24/02/2026 11:01
Aanchal
Share
d 5 2 scaled 1 News Todayz यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई ने किया शर्टलेस प्रदर्शन
SHARE

देहरादून। दिल्ली में एआई समिट में हुए हंगामे को लेकर इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरोध में मंगलवार 24 को उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फंूका।
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से ग्लोब चौक से होते हुए एश्ले हॉल चौक तक पैदल मार्च निकाला।. उसके बाद भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध किया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व एआई समिट में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करते हुए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि, शर्ट उतारकर प्रदर्शन करने से देश शर्मसार नहीं हुआ है। बल्कि देश के मान को तब ठेस पहुंची, जब चीन से निर्मित रोबोटिक डॉग ओरियन को अपना बताया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने जीवन काल के अधिकतम समय बगैर शर्ट के बिताते हुए पूरे ब्रिटिश साम्राज्य को हिला दिया था। आज भी विश्व भर के लोग उनकी प्रतिमा के सामने नतमस्तक होते हैं। छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन में उन्हें आज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा है। बता दें कि  20 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के 11 कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने शर्ट के नीचे पीएम मोदी की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनी हुई थीं इस प्रदर्शन का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तिलक मार्ग थाने में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने उसी दिन चार प्रदर्शन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। जबकि बाकी प्रदर्शनकारियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिहार, एमपी और उत्तर प्रदेश तक छापेमारी की।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article crime murder dee553631683e49ca4defff9fd1f659b 2 News Todayz रिश्वत लेते जीएसटी डेटा एंट्री ऑफिसर गिरफ्तार रिश्वत लेते जीएसटी डेटा एंट्री ऑफिसर गिरफ्तार
Next Article murdar 1 300x193 1 News Todayz झकझोर देने वाली वारदातः मां ने की 22 दिन की बच्ची की गला घोंटकर हत्या झकझोर देने वाली वारदातः मां ने की 22 दिन की बच्ची की गला घोंटकर हत्या

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

उत्तराखंड के 20 अदृश्य संकट (2027 से पहले चेतावनी): राजनीति, समाज और भविष्य का गहराई से विश्लेषण

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी,प्रदेश को आठ चुनावी जोन में बांटा

उत्तराखण्ड में बड़ा राजनीतिक धमाका,कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल

मंत्रिमंडल विस्तार से टूटी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी

धामी कैबिनेट के नये मंत्रियों को बांटे गये विभाग,

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?