By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: ये कैसा एहंकार, कैसा वर्चस्व, किसकी नजर लगी देवभूमि को
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - ये कैसा एहंकार, कैसा वर्चस्व, किसकी नजर लगी देवभूमि को

उत्तराखण्ड

ये कैसा एहंकार, कैसा वर्चस्व, किसकी नजर लगी देवभूमि को

Aanchal
Last updated: 26/06/2026 11:14
Aanchal
Share
2208274 5da54e8a 5e81 4b9a 9fd8 d8bd498ab076 News Todayz ये कैसा एहंकार, कैसा वर्चस्व, किसकी नजर लगी देवभूमि को
SHARE

संजय थपलियल  उत्तराखंड वासियों और निहंगों के बीच विवाद अब थम जाना चाहिए। ये कलह दो प्रदेशों के बीच घमासान की ओर बढ़ रही है। किसको फायदा किसको नुकसान प्रश्न ये नहीं। प्रश्न देश की अखंडता का है। दोनों गुटों को संयम बरतना चाहिए। और अपनी अपनी ओर से सबकुछ भुलाकर, भाईचारा कायम करना चाहिए। वहीं दोनों प्रदेश की सरकारों को भी अपने स्तर पर इस ओर पहल करनी चाहिए। सोचिये, ये विवाद यूं ही बढ़ता रहा तो क्या देश कमजोर नहीं होगा। बाहरी ताकतें जो घात लगाए मौके की तलाश में बैठी हैं, क्या हम उन्हें खुला आमंत्रण नहीं दे रहे। कि आओ.. । इतिहास गवाह है, आपसी लड़ाई हमेशा दुश्मन का पाला मजबूत करती है। देश पहले ही बहुत सारी चुनौतियों का सामना कर रहा है। चाइना, पाकिस्तान, बांग्लादेश ही नहीं नेपाल तक हमारे देश की बर्बादी के सपने देख रहा है। अमेरिका नीचा दिखाने में कुछ कसर नहीं छोड़ रहा। ऐसे में दो प्रदेश अपने एहंकार की लड़ाई लड़कर क्या हाशिल कर लेंगे। इस वक्त देश को एक होने की जरूरत है, नाकि अपने एहंकार और वर्चस्व की ताल ठोकने की। ये मौका भारतीय बनने का है, नाकि पंजाबी, निहंग, उत्तराखण्डी, गढ़वाली या अन्य अन्य होने का। हम सब पहले भारतीय हैं, तब किसी प्रांत प्रदेश के। जो कुछ भी पिछले दिनों घटनाक्रम हुए हैं, उसके लिए दोनों पक्षों को सामने आकर गलतियों पर खेद प्रकट करना चाहिए। गले मिलकर देश में अमन चैन कायम करने की ओर बढ़ना चाहिए। क्षमा और माफी मांगना ईश्वर की इबादत होती है। इससे कद छोटा नहीं बल्कि बड़ा होता है। दोनों पक्षों से शांति की अपील करता हूं। दोनों ही प्रदेश अपनी महान गाथाओं के लिए विश्व विख्यात हैं। देश की प्रगति और सुरक्षा के लिए दोनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश की सेना में दोनों प्रदेश के बहादुर जवानों ने बलिदान दिया है, दे रहे हैं। होनहार युवा देश की तरक्की में अहम योगदान दे रहे हैं। वो देश के दुश्मनों से लड़ रहे हैं, देश की तरक्की के लिए जी जान लगा रहे हैं। और हम अपने ईगो को लेकर तलवारें खींच रहे हैं। ये कैसा एहंकार है? लेख में कुछ कटुता भी है, किसी को ठेस पहुंची हो, उसके लिए खेद प्रकट करता हूं। मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं है। ऐसे हालात देखकर मन दुखी है। किसकी नजर लग गई, मेरी देवभूमि और मेरे देश को।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 06 25 at 4.00.05 PM News Todayz डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण
Next Article WhatsApp Image 2026 06 26 at 2.40.21 PM News Todayz इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, राज्य बनने के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, राज्य बनने के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जनसमस्याएं

मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को दिए सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के निर्देश

सैनिकों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का परिचायकः जोशी

सीएम धामी शामिल हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?