By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और स्वर्णिम भविष्य की कामना की
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और स्वर्णिम भविष्य की कामना की

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और स्वर्णिम भविष्य की कामना की

Aanchal
Last updated: 31/12/2024 18:21
Aanchal
Share
3 Min Read
6 News Todayz राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और स्वर्णिम भविष्य की कामना की
SHARE

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2025 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने नव वर्ष पर प्रदेश के समग्र विकास व प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की है। गौरतलब है कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) नव वर्ष पर बुधवार को औली, चमोली पहुंचेगें। राज्यपाल औली में 7वीं असम रेजीमेंट के जवानों के साथ नव वर्ष मनाएंगे।

राज्यपाल ने कहा कि यह नव वर्ष आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और शांति का मार्ग प्रशस्त करने वाला हो। उन्होंने प्रदेशवासियों से नई सोच, ऊर्जा और आशा के साथ ‘देवभूमि’ उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने 2024 को उत्तराखण्ड के विकास और सामूहिक प्रयासों का वर्ष बताया और कहा कि इस वर्ष राज्य ने प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
राज्यपाल ने महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाएं अब कृषि, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और उद्यमिता में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उनके नेतृत्व में कई सामाजिक और आर्थिक बदलाव आए हैं। जैविक कृषि को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाएं अब घर-घर जाकर स्व-रोजगार की दिशा में काम कर रही हैं।

राज्यपाल ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से प्रदेश का संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देते हुए इकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय के साथ आगे बढना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि एआई और टेक्नोलॉजी का उपयोग किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को समान अवसरों की दिशा में एक बड़ा कदम बताया, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों तक भी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी रूप से पहुंचाई जा रही हैं। राज्यपाल ने प्रदेश के युवाओं से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

राज्यपाल ने कहा कि यह समय है जब हम सभी मिलकर विकसित उत्तराखण्ड और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास करें। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता की मेहनत और समर्पण की भावना से उत्तराखण्ड एक स्वर्णिम भविष्य की ओर बढ़ेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं
Next Article 7 News Todayz नये साल का जश्न मनाने उत्तरकाशी के केदार कांठा व दयारा बुग्याल में उमड़े पर्यटक नये साल का जश्न मनाने उत्तरकाशी के केदार कांठा व दयारा बुग्याल में उमड़े पर्यटक

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

You Might Also Like

सीएम धामी ने किया भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण

सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान: सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने ₹ 12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण

डीएम ने की स्लम एरियास को दुरूस्त करने की कवायद शुरू

राजभवन में आयोजित सर्वधर्म गोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?