By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: राज्य की रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - राज्य की रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

उत्तराखण्ड

राज्य की रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Aanchal
Last updated: 08/11/2025 13:19
Aanchal
Share
Pushkar Singh Dhami Photos resize 80 compress97 1 300x182 1 News Todayz राज्य की रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
SHARE

देहारादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य की रजत जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों, राज्य आन्दोलनकारियों एवं देश के लिये सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्तराखण्ड की मजबूत नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई को भी राज्य की जनता की ओर से नमन किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राज्य के गठन से लेकर आज तक की इन 25 वर्षों की सफल विकास यात्रा में उत्तराखण्ड ने अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढाँचा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। 25 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 26 गुना, प्रति व्यक्ति आय 18 गुना और बजट 20 गुना से अधिक बढ़ा है। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बनकर उत्तराखण्ड ने फिर एक बार अपनी विशेष भूमिका को रेखांकित किया है। राज्य की मातृशक्ति, युवा शक्ति, राज्य आंदोलनकारी, पूर्व सैनिक और प्रवासी उत्तराखण्डियों की भागीदारी से एक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण किया जा रहा है।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखण्ड तथा उत्तराखण्डवासियों से अपार आत्मिक स्नेह है। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों तथा बद्रीनाथ धाम के विकास कार्याे की भांति ही अब मानसखंड के विकास पर भी स्वयं की इच्छा और रूचि व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमें 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य दिया है। इस विकास यात्रा में विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड़ के रूप में हम अपना अग्रणी योगदान देने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को इस रजत जयंती वर्ष में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का गौरव प्राप्त हुआ। इन राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड़ ने 103 पदक प्राप्त कर नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षाे में राज्य ने कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं, किन्तु अभी हमें बहुत आगे जाना है तथा देवभूमि उत्तराखण्ड को एक प्रगतिशील, उन्नत एवं हर क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाना है। इस महान उद्देश्य की प्राप्ति जनसहयोग से ही संभव है।

कहा कि जन सेवा, सुशासन, संवेदनशीलता और गरीब कल्याण हमारा ध्येय है। रजत जयंती वर्ष 2025 के अंत तक उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो यह हमारा संकल्प है। इस विकल्प रहित संकल्प को पूरे मनोयोग से पूर्ण करने के लिये हम प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित उत्तराखण्ड़ के निर्माण में सहयोगी बनने की भी प्रदेशवासियों से अपेक्षा की है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2025 11 08 at 2.30.09 PM News Todayz उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजन सम्मानित उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजन सम्मानित
Next Article images 3 News Todayz उत्तराखंड राज्य की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की ₹8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास  उत्तराखंड राज्य की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की ₹8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?