By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: रात को आकाश में दो रहस्यमयी ड्रोन देखा जाना बना चर्चा का विषय
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - रात को आकाश में दो रहस्यमयी ड्रोन देखा जाना बना चर्चा का विषय

उत्तराखण्ड

रात को आकाश में दो रहस्यमयी ड्रोन देखा जाना बना चर्चा का विषय

Aanchal
Last updated: 29/03/2026 12:26
Aanchal
Share
d 2 18 News Todayz रात को आकाश में दो रहस्यमयी ड्रोन देखा जाना बना चर्चा का विषय
SHARE

नैनीताल। पिछले साल की तरह इस बार भी रात में आकाश में दो संदिग्ध ड्रोन दिखने से लोगों में रहस्य बना हुआ है। रामनगर क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया में रात में उड़ते ड्रोन की वीडियो प्रसारित की थी। रात में काफी दूरी में उड़ते इन ड्रोन में लाल नीली लाइट जलती हुई दिखाई दे रही है। यह मामला रामनगर में चर्चा का विषय बन गया है।
वीडियो में काफी दूर तक उड़ने के बाद फिर यह ओझल हो गए। रात में जिसने भी इन ड्रोन को देखा उनमें इनके बारे में जानने के लिए एक जिज्ञासा रही। पिछले साल भी ऐसी ही ड्रोन रात में उड़ते हुए काफी लोगों ने देखे थे। उनकी मोबाइल से वीडियो भी लोगों ने बनाई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह ड्रोन सामान्य ड्रोन की तुलना में काफी बड़ा दिखाई दे रहा है। इसकी उड़ान की दिशा व दूरी ने इसे और भी संदिग्ध बना दिया है। शुरुआत में लोगों ने समझा इसे किसी शौकिया व्यक्ति या फोटोग्राफी के लिए उड़ाया होगा, लेकिन जब यह लगातार दो रातों तक लंबी दूरी तय करते हुए एक ही समय पर दिखाई दिया, तो लोगों को शक होने लगा। इसकी ऊंचाई, गति और रेंज को देखते हुए स्थानीय लोग इसे आम ड्रोन मानने से इनकार कर रहे हैं।
कुछ लोगों ने इस ड्रोन की वीडियो और तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में कैद भी की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रही हैं। क्षेत्र में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
इस मामले में उपजिलाधिकारी रामनगर गोपाल सिंह चौहान ने साफ किया कि यह ड्रोन प्रशासन द्वारा संचालित नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जल्द ही इसकी सच्चाई सामने लाई जाएगी। वहीं, रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि फिलहाल इस ड्रोन के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करने की बात कही है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 4 16 News Todayz सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुविधा-संपन्न बनाने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुविधा-संपन्न बनाने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध
Next Article d 1 17 News Todayz सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?