By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में विराजे बप्पा, 2.5 क्विंटल की प्रतिमा बनी उत्सव का आकर्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - रायपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में विराजे बप्पा, 2.5 क्विंटल की प्रतिमा बनी उत्सव का आकर्षण

उत्तराखण्डविविध

रायपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में विराजे बप्पा, 2.5 क्विंटल की प्रतिमा बनी उत्सव का आकर्षण

Aanchal
Last updated: 14/09/2026 14:56
Aanchal
Share
14 b 651x1024 1 News Todayz रायपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में विराजे बप्पा, 2.5 क्विंटल की प्रतिमा बनी उत्सव का आकर्षण
SHARE

देहरादून। पौराणिक एवं ऐतिहासिक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, रायपुर के मुख्य भवन में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को श्री गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण विधि-विधानपूर्वक धार्मिक अनुष्ठानों एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस वर्ष गणेशोत्सव का मुख्य आकर्षण गणेश जी की 2.5 कुंतल वजनी भव्य प्रतिमा है, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आचार्य श्री शशिकांत जी के सानिध्य में आयोजित इस पावन अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और श्री गणेश जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। सात दिवसीय यह भव्य गणेशोत्सव 14 सितंबर से प्रारंभ होकर 20 सितंबर 2026 तक श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

’वर्ष 2001 में हुई थी गणेशोत्सव की शुरुआत’

रायपुर में श्री गणेश उत्सव का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत वर्ष 2001 में श्री रामकुमार शर्मा जी के परिवार द्वारा श्रद्धाभाव से की गई थी। प्रारंभ में पारिवारिक स्तर पर शुरू हुए इस उत्सव को समय के साथ स्थानीय युवाओं का सहयोग मिला। युवाओं की आस्था और सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन धीरे-धीरे संगठित एवं वृहद स्वरूप लेता गया और आज एक भव्य धार्मिक उत्सव के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

’2017 से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बना आस्था का प्रमुख केंद्र’

इसी क्रम में वर्ष 2017 से प्रति वर्ष गणेशोत्सव का यह भव्य आयोजन रायपुर स्थित पौराणिक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में निरंतर आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी 14 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाले गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इस वर्ष 2.5 कुंतल की भव्य गणेश प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसे देखने और बप्पा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

’प्रमुख रूप से रहे उपस्थित’

इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान एवं संयोजक भीम दत्त तिवारी तथा गोरे लाल पाण्डेय ने विधिवत पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में प्रवक्ता एवं संयोजक रचित गौड़, कार्तिक गौड़, वैभव गौड़, शान्तनु भारद्वाज, कुनाल कोठारी, तनुज शर्मा एवं अंकित शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम उत्थान एवं संगठन समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने प्रथम पूज्य गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त कर

Post navigation

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 14 a News Todayz जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें अधिक, जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा कर कराएं शीघ्र समाधान जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें अधिक, जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा कर कराएं शीघ्र समाधान
Next Article 14 d News Todayz देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति शपथ अभियान देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति शपथ अभियान

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें अधिक, जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा कर कराएं शीघ्र समाधान

राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 11,565 मामलों का हुआ निस्तारण  

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?