By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: राष्ट्रीय खेलः 1200 विशिष्ट खेल स्वयंसेवक होंगे तैनात, व्यवहार और शिष्टाचार का दिया जाएगा प्रशिक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - खेल - राष्ट्रीय खेलः 1200 विशिष्ट खेल स्वयंसेवक होंगे तैनात, व्यवहार और शिष्टाचार का दिया जाएगा प्रशिक्षण

खेल

राष्ट्रीय खेलः 1200 विशिष्ट खेल स्वयंसेवक होंगे तैनात, व्यवहार और शिष्टाचार का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Aanchal
Last updated: 15/01/2025 12:58
Aanchal
Share
3 Min Read
1200 675 23328438 thumbnail 16x9 hgfdd87 News Todayz राष्ट्रीय खेलः 1200 विशिष्ट खेल स्वयंसेवक होंगे तैनात, व्यवहार और शिष्टाचार का दिया जाएगा प्रशिक्षण
SHARE

-नेशनल फेडरेशन स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के माध्यम से मिलेंगे ये स्वयंसेवक

-करीब 2300 सामान्य स्वयंसेवकों का अलग से किया जा रहा चयन

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों में 1200 विशिष्ट खेल स्वयंसेवकों की भी तैनाती की जाएगी। नेशनल फेडरेशन स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के स्तर पर उत्तराखंड को यह स्वयंसेवक उपलब्ध कराए जाएंगे। उत्तराखंड अपने स्तर से भी करीब 2300 सामान्य स्वयंसेवकों को चयनित करने जा रहा है। विशिष्ट खेल स्वयंसेवक इनसे अलग होंगे। हालांकि सामान्य स्वयंसेवकों के साथ ही इन्हें भी व्यवहार और शिष्टाचार की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।

उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों के 38 वें संस्करण की मेजबानी कर रहा है। यह आयोजन 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। तमाम तरह की व्यवस्थाओं को बनाने के लिए दो तरह के स्वयंसेवक अपना योगदान करेंगे। इसमें से सामान्य स्वयंसेवकों की भर्ती की प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है। 30 हजार से ज्यादा लोगों ने स्वयंसेवक बनने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। इन सभी को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई है। ऑनलाइन परीक्षा भी ली गई है। इसके परिणाम के आधार पर ही स्वयंसेवक भर्ती किए जाएंगे।

राष्ट्रीय खेल सचिचालय के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत आर्या के अनुसार-सामान्य स्वयंसेवकों के अलावा विशिष्ट खेल स्वयंसेवकों की भी तैनाती की जाएगी। नेशनल फेडरेशन स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के माध्यम से ये स्वयंसेवक उत्तराखंड को प्राप्त होंगे, जिनकी विभिन्न स्थानों पर तैनाती की जाएगी।

विशिष्ट खेल स्वयंसेवकों की ये है विशिष्टता

नेशनल फेडरेशन स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया इन विशिष्ट खेल स्वयंसेवकों को उपलब्ध कराता है। खेल पृष्ठभूमि वाले इन स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का अनुभव होता है। सामान्य स्वयंसेवकों को जहां पार्किंग, मेहमानों को लाने-ले जाने संबंधी अन्य सामान्य व्यवस्थाओं में उपयोग किया जाता है, वहीं विशिष्ट स्वयंसेवकों को खेल से सीधे जुड़ी व्यवस्थाओं में जिम्मेदारी दी जाती है। स्वयंसेवकों से संबंधित कार्य देख रहे प्रतीक जोशी के अनुसार-विशिष्ट खेल स्वयंसेवकों को प्रतिदिन एक हजार रूपये मानदेय दिया जाएगा। सामान्य स्वयंसेवक का प्रतिदिन का मानदेय पांच सौ रूपये तय किया गया है।

-38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है। यह खुशी की बात है कि हर वर्ग राष्ट्रीय खेलों से किसी न किसी रूप में जुड़ने के लिए तैयार है। खेलों का यह बहुत बड़ा उत्सव है, जो कि उत्तराखंड में खेल विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण साबित होगा।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2025 01 10 at 17.18.51 e1736510464851 3 News Todayz डीएम सविन बंसल ने निकाय चुनाव की तैयारियों को परखा डीएम सविन बंसल ने निकाय चुनाव की तैयारियों को परखा
Next Article 0d8f022b8b6b6acc892388287702547f News Todayz बालाजी के दर्शन करने राजस्थान गए उत्तराखंड के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत बालाजी के दर्शन करने राजस्थान गए उत्तराखंड के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड ने जीते 24 गोल्ड व 35 सिल्वर, कुल 101 पदक किये अपने नाम

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री धामी ने लिया नेशनल गेम्स के समापन समारोह की तैयारियां का जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार

राष्ट्रीय खेल: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मेडल विजेता खिलाड़ियों के नाम लगेंगे पेड़

राष्ट्रीय खेल: मुख्यमंत्री धामी ने किया कुश्ती व हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का किया उत्साह वर्धन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?