By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: लगातार हाउस फुल ले रही गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान”
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - लगातार हाउस फुल ले रही गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान”

उत्तराखण्डमनोरंजन

लगातार हाउस फुल ले रही गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान”

Aanchal
Last updated: 18/06/2026 08:07
Aanchal
Share
724824652 26965651419800591 2602597128968358567 n 1 News Todayz लगातार हाउस फुल ले रही गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान”
SHARE

देहारादून: जाशोदा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान” खूब सुर्खियां बटोर रही है। जाने माने निर्देशक अशोक चौहान “आशु” के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व आशु के ही निर्देशन में बनी फिल्म “जय मां सुरकंडा” को भी लोगों ने खूब सराहा है। मॉल ऑफ देहरादून में प्रदर्शित “भाग्यान” फिल्म आजकल चर्चा का विषय बनी है। शहर की जानी मानी हस्तियां मॉल के पीवीआर में नज़र आ रही हैं। फिल्म की कहानी पिता पुत्री के अटूट प्रेम पर आधारित है। पिता पुत्री का यही प्रेम आगे चलकर क्लाइमेक्स की शक्ल ले लेता है। जिसका दु:खद अंत दिखाया गया है। फिल्म कि पटकथा संवाद भी उम्दा तरीके से लिखे गए हैं। मोटे तौर पर कहें तो फिल्म दो तरह के संदेश देने में कामयाब दिखी, पहला किसी से अति प्रेम उसके जीवन और जिम्मेदारियों को प्रभावित कर सकता है। दूसरा भला चाहने वालों के कटु वचनों को भी प्रेम समझकर स्वीकार करें। मुख्य तौर पर माता पिता जो तुमसे निस्वार्थ प्रेम करते हैं। बहरहाल संदेश बहुत ही अच्छे हैं। फिल्म के निर्माता संजय चमोली हैं। संगीत संजय कुमोला ने दिया है। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी , जगर सम्राट प्रीतम भरतवाण, सुर मल्लिका मीना राणा के सुरों से फिल्म के गीत भी दर्शकों को खूब भा रहे हैं। मुख्य भूमिका फ़िल्म के निर्देशक अशोक चौहान, संजय सिलोड़ी व साक्षी ने निभाई है। इसके अलावा सभी कलाकारों ने बेहतरीन अदाकारी की है। मुख्य रूप से राजेश जोशी ने मस्तू की भूमिका में दर्शकों को खूब हंसाया है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 724824652 26965651419800591 2602597128968358567 n News Todayz लगातार हाउस फूल ले रही गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान” लगातार हाउस फूल ले रही गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान”
Next Article WhatsApp Image 2026 06 18 at 11.24.33 AM News Todayz पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को मिली वैश्विक स्तर पर नई पहचान: सीएम धामी पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को मिली वैश्विक स्तर पर नई पहचान: सीएम धामी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?