By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: लोकभवन में 27 फरवरी से होगा वसन्तोत्सव, निशुल्क फूलों का दीदार कर सकेगी जनता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - लोकभवन में 27 फरवरी से होगा वसन्तोत्सव, निशुल्क फूलों का दीदार कर सकेगी जनता

उत्तराखण्ड

लोकभवन में 27 फरवरी से होगा वसन्तोत्सव, निशुल्क फूलों का दीदार कर सकेगी जनता

Aanchal
Last updated: 20/02/2026 09:40
Aanchal
Share
d 3 News Todayz लोकभवन में 27 फरवरी से होगा वसन्तोत्सव, निशुल्क फूलों का दीदार कर सकेगी जनता
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड लोक भवन में हर साल की तरह इस साल भी तीन दिवसीय वसन्तोत्सव 2026 का आयोजन होने जा रहा है। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से इस साल लोकभवन में 27 फरवरी से 1 मार्च तक वसन्तोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रकृति और पुष्पों के जरिए मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक कल्याण को दर्शाया गया है। इसके साथ ही भोज पत्र के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं औषधीय महत्व पर विशेष फोकस किया गया है। आम जनता 27 फरवरी से 1 मार्च तक वसन्तोत्सव का निशुल्क लुफ्त उठा सकती है।
वसन्तोत्सव- 2026 की खास बात ये है कि पहली बार हाइड्रोपोनिक कल्टीवेशन टेक्नोलॉजी डेमोंसट्रेशन  प्रतियोगिता में सॉइल लेस तकनीकी को भी शामिल किया गया है। स्पेशल पोस्ट कवर के रूप में भोज पत्र  का चयन किया गया है। जिसका विमोचन कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल करेंगे। कार्यक्रम के लिए दिल्ली समेत अन्य राज्यों के पुष्प व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी प्रदर्शनी में आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के उद्यान विभाग और केंद्र सरकार के संस्थानों को भी अपने संस्थान की उपलब्धियां और अनुसंधानों की प्रदर्शनी के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
लोकभवन में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय वसन्तोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के 30 से अधिक विभाग शामिल होंगे. पहली बार। इस कार्यक्रम में रिदमिक योगा कार्यक्रम के लाइव प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून और निरामया योग्य रिसर्च फाउंडेशन, हरिद्वार को बुलाया गया है. इसके अलावा, वसन्तोत्सव कार्यक्रम को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त रखने के साथ ही मौसम से संबंधित जानकारी के लिए मौसम विभाग का स्टाल भी लगाया जाएगा। इस साल फूलों से सजे वहां के जरिए देहरादून शहर के तमाम मार्गों पर वसन्तोत्सव का प्रचार- प्रसार किया जाएगा।
वसन्तोत्सव कार्यक्रम के दौरान आम जनता और कृषकों में पुष्प उत्पादन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए तमाम प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से 15 प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 55 उप श्रेणी बनाए गए हैं। जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। कुल मिलाकर 165 पुरस्कार विजेताओं को दिए जाएंगे। इसके अलावा कृषि एवं कृषि कल्याण के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे तीन उत्कृष्ट कृषकों, तीन उत्कृष्ट महिला कृषकों और स्टार्टअप्स के जरिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे तीन अग्रणी युवाओं को यानी कुल 9 लोगों को राज्यपाल सम्मानित करेंगे। इन सभी के चयन के लिए समिति का गठन भी किया जाएगा।
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सचिव एसएन पांडेय ने कहा कि राजपाल ने आज वसन्तोत्सव 2026 का कर्टेन रेजर किया है। 27 फरवरी से 1 मार्च तक लोकभवन में वसन्तोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए थीम भी निर्धारित की गई है। इसके अलावा कार्यक्रम में विशेष फोकस भोजपत्र के संरक्षण और संवर्द्धन पर भी रहेगा. कार्यक्रम के दौरान 15 कैटेगरी में 165 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article What is Automated Threat Detection and Response News Todayz कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसएसपी ने अराजक तत्वों को दी चेतावनी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसएसपी ने अराजक तत्वों को दी चेतावनी
Next Article d 4 News Todayz जनसेवा केन्द्र की आड़ में फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोपी गिरफ्तार जनसेवा केन्द्र की आड़ में फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोपी गिरफ्तार

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?