By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार,दस बाइक बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार,दस बाइक बरामद

अपराध

वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार,दस बाइक बरामद

Aanchal
Last updated: 06/04/2026 10:26
Aanchal
Share
d 4 1 News Todayz वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार,दस बाइक बरामद
SHARE

हरिद्वार। दुपहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक बरामद हुई है। सभी आरोपी नशे के आदी है जो नशापूर्ति के लिए बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।
एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि बीती 4 अप्रैल को उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के माध्यम से विभिन्न तिथियों में मोटरसाइकिल चोरी संबंधी ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई गईं। इसी क्रम में मुकेश पुत्र स्व. कलीराम निवासी ब्रह्मपुर, थाना सिडकुल द्वारा अपनी मोटरसाइकिल इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी क्षेत्र से चोरी होना दर्ज कराया गया। वहीं समीर पुत्र नवाब निवासी बंदर टोल, मंगलौर द्वारा उसकी बाइक चोरी होना दर्ज कराया गया। साथ ही अरुण कुमार पुत्र रमेश निवासी जमालपुर खुर्द द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होना दर्ज कराया गया। मामलो का खुलासा करने में जुटी पुलिस टीम द्वारा बीती रात डिजीटल साक्ष्यों, सुरागरसी-पतारसी एवं तलाशी के दौरान नहर पटरी श्मशान घाट के पास से 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। जिनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की गयी। पूछताछ में उन्होने अपना नाम विपिन पुत्र राजवीर, निवासी ग्राम पुट्ठा, थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर, गौरव पुत्र मांगेराम, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर डोसनी, थाना लक्सर, हरिद्वार व नितिन पुत्र धर्मराज, निवासी सुरजानगर, जनपद मुरादाबाद बताया। बताया कि वह नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति हेतु मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और उन्हें कबाड़ियों व राहगीरों को सस्ते दामों में बेच देते हैं। उनके द्वारा रानीपुर, सिडकुल एवं दिल्ली क्षेत्र से भी कई मोटरसाइकिलें चोरी कर नहर किनारे झाड़ियों में छुपाकर रखना बताया गया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक बरामद की है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 66e087ee94acb chennai rape and blackmail allegations against dmk education ministers car driver 094139892 16x9 1 News Todayz नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
Next Article d 3 News Todayz पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक’, दस गिरफ्तार पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक’, दस गिरफ्तार

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

एलपीजी  सिलेंडर कालाबाजारी व अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन का सख्त एक्शन, प्राथमिकी दर्ज

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?