By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: विदेश से विद्वानों का खर्च केंद्र उठाएगा: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय आयोजित करेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - विदेश से विद्वानों का खर्च केंद्र उठाएगा: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय आयोजित करेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

उत्तराखण्डशिक्षा

विदेश से विद्वानों का खर्च केंद्र उठाएगा: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय आयोजित करेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Aanchal
Last updated: 09/10/2025 11:05
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2025 10 09 at 12.29.36 News Todayz विदेश से विद्वानों का खर्च केंद्र उठाएगा: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय आयोजित करेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
SHARE

नई दिल्ली: संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक गैरोला ने दो केंद्रीय सचिवों से उत्तराखंड के संस्कृत विद्यार्थियों को विदेशों में रोजगार से जोड़ने संबंधी चर्चा की। सचिव दीपक कुमार ने सर्वप्रथम पूर्वी देशों में संस्कृत भाषा की स्थिति एवं भविष्य की दिशा के संबंध में विदेश सचिव (पूर्व) पी कुमारन से उनके कार्यालय में विस्तृत चर्चा की। सचिव संस्कृत शिक्षा ने विदेश सचिव (दक्षिण) नीना मल्होत्रा से भी भेंट कर उत्तराखंड सरकार द्वारा संस्कृत के प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की और विश्व में संस्कृत जिज्ञासु देशों की जानकारी साझा करने हेतु अनुरोध किया। दोनों सचिवों ने उत्तराखंड सरकार से अनुरोध किया कि वे संबंधित देशों के राजदूतों/उच्चायुक्तों को भेजे जाने हेतु एक पत्र प्रेषित करें, ताकि संस्कृत छात्रों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में आगे कार्य किया जा सके। अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का प्रस्ताव विदेश सचिव (दक्षिण) ने बताया कि 24-25 नवंबर 2025 को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न देशों के संस्कृत विद्वान सम्मिलित होंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि उत्तराखंड सरकार एवं उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय नवंबर 2025 में एक अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन आयोजित कर सकते हैं। इस सम्मेलन में विदेश से आने वाले विद्वानों का यात्रा व्यय भारत सरकार वहन करेगी, जबकि स्थानीय व्यय विश्वविद्यालय वहन करेगा। इस सेमिनार से उत्तराखंड के संस्कृत विद्वान अंतरराष्ट्रीय संस्कृत विद्वानों से परिचित होंगे और वैश्विक स्तर पर संस्कृत भाषा का प्रचार-प्रसार होगा। सचिव संस्कृत शिक्षा ने इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए शीघ्र ही इसे विदेश मंत्रालय को प्रेषित करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व सचिव दीपक कुमार ने कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखंड शासन द्वारा प्रकाशित केंद्र एवं राज्य सरकार से संबंधित योजनाओं की पुस्तक “मेरी योजना” भेंट की।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article download 39 News Todayz यात्रियों को मिली राहत: देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी यात्रियों को मिली राहत: देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी
Next Article WhatsApp Image 2025 10 09 at 15.33.28 News Todayz सिर्फ पानी का छिड़काव नाकाफी: गडकरी भी जता चुके हैं वर्षों से जारी हाईवे निर्माण में देरी पर अफसोस सिर्फ पानी का छिड़काव नाकाफी: गडकरी भी जता चुके हैं वर्षों से जारी हाईवे निर्माण में देरी पर अफसोस

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?