By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: विभाजन के समय छोड़ गए थे जो देश: उन संपत्तियों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया तेज, सहारनपुर से मंगवाए गए मूल दस्तावेज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - विभाजन के समय छोड़ गए थे जो देश: उन संपत्तियों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया तेज, सहारनपुर से मंगवाए गए मूल दस्तावेज

उत्तराखण्ड

विभाजन के समय छोड़ गए थे जो देश: उन संपत्तियों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया तेज, सहारनपुर से मंगवाए गए मूल दस्तावेज

Aanchal
Last updated: 17/02/2026 09:07
Aanchal
Share
images 2026 02 15T153620.891 1 News Todayz विभाजन के समय छोड़ गए थे जो देश: उन संपत्तियों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया तेज, सहारनपुर से मंगवाए गए मूल दस्तावेज
SHARE

देहरादून, 17 फरवरी । उत्तराखंड में चिन्हित शत्रु संपत्तियों को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने राज्यभर में चिन्हित शत्रु संपत्तियों की फाइलें खंगालने शुरू कर दी हैं।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि चिन्हित शत्रु संपत्तियों को जिलाधिकारी अपने कब्जे में लेकर शासन के माध्यम से रिपोर्ट भेजें। इन संपत्तियों का उपयोग केवल जनहित में किया जा सकता है और इन्हें किसी निजी व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता।सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में कुल 34 शत्रु संपत्तियां चिन्हित हैं। नैनीताल स्थित एक शत्रु संपत्ति को खाली कराकर उसके जनहित में उपयोग की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में भी शत्रु संपत्तियों के मामले सामने आए हैं। आईएसबीटी के पास टर्नर रोड पर करीब 70 बीघा भूमि शत्रु संपत्ति के रूप में चिन्हित है। माजरा क्षेत्र में लगभग 1800 बीघा जमीन भी शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज बताई जा रही है। इन दोनों संपत्तियों की अनुमानित कीमत अरबों रुपये में आंकी जा रही है। देहरादून में फैज मोहम्मद के नाम दर्ज संपत्तियों की कार्रवाई फिर धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। आरोप है कि कुछ भू-माफिया फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इन जमीनों पर अवैध कब्जा जमाए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, 34 शत्रु संपत्तियों की फाइलें खोली गई थीं। जिला प्रशासन ने कुछ मामलों में दस्तावेजों की जांच और मौका मुआयना भी किया, लेकिन इसके बाद फाइलें ठंडे बस्ते में चली गईं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में चिन्हित सभी शत्रु संपत्तियों की पहचान करा ली गई है और अब उन्हें अवैध कब्जों से मुक्त कराने की प्रक्रिया जारी है। उत्तराखंड में जितनी भी शत्रु संपत्तियों के विषय में केंद्र से सूचना आई है, उनकी पहचान कराई गई है। शासन स्तर से सभी जिला अधिकारियों को कहा गया है कि वे इन्हें खाली करवा कर उनका जनहित में उपयोग करें। नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति को प्रशासन खाली करा चुका है। इसका उपयोग पार्किंग के लिए किए जाने की अनुमति दी गई है। बताया जाता है कि उत्तराखंड गठन के बाद भी देहरादून और हरिद्वार के पुराने राजस्व अभिलेख सहारनपुर कमिश्नरी में सुरक्षित थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर कथित रूप से फर्जीवाड़ा किया गया। पूर्व में जिला प्रशासन की ओर से मूल अभिलेख मंगवाने के बाद जांच शुरू हुई थी, लेकिन अब कार्रवाई की रफ्तार धीमी है। उन संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित किया गया है, जिनके मालिक देश विभाजन के समय पाकिस्तान या बाद में चीन जाकर बस गए और वहां की नागरिकता ले ली। ऐसी संपत्तियों का नियंत्रण केंद्र सरकार के अधीन होता है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 2024 10image 00 40 40162135200 News Todayz बदलेगा तापमान का मिजाज: बारिश और गरज-चमक के साथ उत्तराखंड में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड बदलेगा तापमान का मिजाज: बारिश और गरज-चमक के साथ उत्तराखंड में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड
Next Article 2ce7ed18fee0f4f846895c9fd94f87bb News Todayz पुलिस का एक्शन: आरोपित दिलनवाज का चालान कर भेजा जेल, बरामद किशोरी का कराया जाएगा मेडिकल परीक्षण पुलिस का एक्शन: आरोपित दिलनवाज का चालान कर भेजा जेल, बरामद किशोरी का कराया जाएगा मेडिकल परीक्षण

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?