By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मासों पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मासों पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत

उत्तराखण्ड

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मासों पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत

Aanchal
Last updated: 14/08/2023 22:33
Aanchal
Share
2 Min Read
14 k News Todayz वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मासों पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत
SHARE

देहरादून/पौड़ी गढ़वाल,  ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान को आगे बढ़ाते हुये सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मासौं पहुंचे।

जहां उन्होंने राजकीय इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का वन्दन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह इन दिनों मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शहीदों के गांव-गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम देश के लिये अपनी कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को याद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का है।

डॉ रावत ने बताया कि इस अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वह आज पेशावर कांड के नायक और स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पैतृक गांव मासौं पहुंचे।

जहां उन्होंने राजकीय इंटर कालेज मासौं में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों को पांच प्रण की शपथ दिलाई और विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया। डॉ. रावत ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सच्चे देशभक्त थे।

उन्होंने किसी की परवाह किये बिना अंग्रेजों के हुक्म को दरकिनार कर सीधे सादे पठानों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया था। उनके के इस कदम से अंग्रेज अधिकारी भौंचक रह गये।

उन्होंने कहा देश की आज़ादी में गढ़वाली का योगदान अवस्मर्णीय है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने गढ़वाली के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मनित किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 14 b News Todayz मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत महाराज ने पंच प्रण की शपथ दिलाई मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत महाराज ने पंच प्रण की शपथ दिलाई
Next Article cm 5 2 News Todayz देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता: मुख्यमंत्री देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता: मुख्यमंत्री

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

साढ़े तीन वर्षों में 23 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: सीएम धामी

त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनिया भर से आ रहे जोड़े, इस वर्ष 500 से अधिक बंधे विवाह के बंधन में

डीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी, जनमन की समस्या का टाइम बाउंड समाधान

मुख्यमंत्री ने किया 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ

केदारनाथ धाम में डीजे बजाकर नाचने के मामले में मुकदमा दर्ज

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?