By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: शिकायती प्रकरणों पर आयोग अध्यक्ष संजय नेगी ने की सुनवाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - शिकायती प्रकरणों पर आयोग अध्यक्ष संजय नेगी ने की सुनवाई

उत्तराखण्डविविध

शिकायती प्रकरणों पर आयोग अध्यक्ष संजय नेगी ने की सुनवाई

Aanchal
Last updated: 15/09/2026 16:39
Aanchal
Share
15 v News Todayz शिकायती प्रकरणों पर आयोग अध्यक्ष संजय नेगी ने की सुनवाई
SHARE

देहरादून। विभिन्न शिकायती प्रकरणों के त्वरित निस्तारण को लेकर आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने मंगलवार को आयोग कार्यालय में सुनवाई की। इस दौरान हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, देहरादून, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल और चमोली से संबंधित कुल 11 शिकायती प्रकरणों में संबंधित पक्षों को सुना गया। अध्यक्ष ने अधिकारियों को प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

भूमि विवाद के मामले में एमडीडीए को भी बुलाने के निर्देश

नन्दिनी गुंसाई, चंबा, टिहरी गढ़वाल के भूमि संबंधी प्रकरण में तहसीलदार विकासनगर, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि और शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अध्यक्ष ने प्रकरण के शीघ्र निस्तारण के लिए एमडीडीए के अधिकारियों को आगामी सुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिए।

वहीं हरवंश लाल के भूमि संबंधी प्रकरण में शिकायतकर्ता और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष ने दूरभाष पर थाना सितारगंज के प्रभारी को आवश्यक निर्देश देते हुए पीड़ित के साथ हो रहे अन्याय को संज्ञान में लेकर न्याय दिलाने को कहा।

जाति प्रमाण पत्र प्रकरण में अधिनियम के अनुसार कार्रवाई के निर्देश

दिनेश धनाई, टिहरी गढ़वाल के जाति प्रमाण पत्र संबंधी प्रकरण में शिकायतकर्ता द्वारा संबंधित अधिनियम, 2020 प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष ने दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए तहसीलदार को प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रेनू पाल के पड़ोसियों द्वारा उत्पीड़न संबंधी मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को नियमानुसार उचित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

ऋण के बाद ट्रैक्टर न मिलने के मामले में पुलिस अधिकारी पर जताई नाराजगी

सतबीर सिंह, ऊधमसिंहनगर के बैंक ऋण लेने के बावजूद ट्रैक्टर प्राप्त न होने संबंधी प्रकरण में पुलिस एवं बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। पुलिस विभाग के प्रतिनिधि द्वारा मामले में समुचित जानकारी प्रस्तुत न किए जाने पर अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की और एसएसपी ऊधमसिंहनगर को आगामी सुनवाई में भिज्ञ एवं सक्षम अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए। आयोग के सदस्यों को भी जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर से मिलकर प्रकरण से अवगत कराने के निर्देश दिए गए। बैंक के प्रतिनिधि को भी मामले की आख्या आयोग को उपलब्ध कराने को कहा गया।

सतीश कुमार के नियुक्ति संबंधी प्रकरण में अध्यक्ष ने शिकायतकर्ता को प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड वन विकास निगम के समक्ष अपना पक्ष तथ्यों सहित लिखित रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रबंध निदेशक को शिकायतकर्ता को सुनवाई का अवसर प्रदान कर स्पष्ट आख्या आयोग को उपलब्ध कराने को कहा। मुख्त्यार सिंह, वीरेन्द्र यादव और अब्दुल रूहेब से संबंधित शिकायती प्रकरणों का सुनवाई के दौरान ही निस्तारण किया गया। सुनवाई के दौरान आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल, सचिव गोरधन सिंह सहित आयोग के सदस्यगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 15 u News Todayz पुलिस महानिदेशक ने अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की पुलिस महानिदेशक ने अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की
Next Article 15 w News Todayz नशामुक्ति अभियान को गति देने के लिए शिक्षण संस्थानों में होंगी विशेष कार्यशालाएं नशामुक्ति अभियान को गति देने के लिए शिक्षण संस्थानों में होंगी विशेष कार्यशालाएं

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक एओयू

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ

हिंदी दिवस पर लेखक गाँव की प्रकृति की पाठशाला में साहित्यकारों ने बिखेरे शब्द

उत्तराखंड का मीडिया प्रतिनिधिमंडल 5 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रेस टूर पर

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?