By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी, कई इलाकों में माइनस में तापमान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - हिमाचल प्रदेश - शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी, कई इलाकों में माइनस में तापमान

हिमाचल प्रदेश

शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी, कई इलाकों में माइनस में तापमान

Aanchal
Last updated: 09/12/2024 07:11
Aanchal
Share
3 Min Read
23 01 2022 shimla snowfall photos 21 22406290 News Todayz शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी, कई इलाकों में माइनस में तापमान
SHARE

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के पर्यटक शहरों कुफरी और फागू में मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि राज्य के जनजातीय लाहौल और स्पीति जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर जारी बर्फबारी से आसपास की घाटियों में ठंड बढ़ गई है।

लाहौल में बर्फ की पतली चादर बिछ गई जिससे यातायात प्रभावित हुआ और सड़कें फिसलन भरी हो गईं। ऊंचे पहाड़ी दरें और अन्य ऊंचाई वाले जनजातीय इलाकों में भी ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अलग-अलग स्थानों पर और बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

रे राज्य में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है तथा ऊंचाई वाले जनजातीय इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ताबो में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, इसके बाद कुकुमसेरी में शून्य से 6.9 डिग्री नीचे, कल्पा में शून्य से 3.3 डिग्री नीचे, रिकांग पियो में शून्य से एक डिग्री नीचे और नारकंडा में शून्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अन्य कई स्थानों पर पारा हिमांक बिंदु के आसपास रहा। सेओबाग में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस, बजाैरा में 0.1 डिग्री, मनाली में 0.2 डिग्री, कुफरी में 0.4 डिग्री, सोलन में 0.5 डिग्री, ऊना में एक डिग्री और शिमला में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा, ऊना में सबसे अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार तक लाहौल और स्पीति, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और मध्यम दर्जे की बर्फबारी तथा सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा एवं बर्फबारी होने की संभावना है। आगामी तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिलासपुर में भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और मंडी में बल्ह घाटी में बुधवार तक घने कोहरे का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2024 12 09 at 11.30.01 AM News Todayz स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने की घटना पर मुख्य शिक्षा अधिकारी. खंड शिक्षा अधिकारी को दिया शोकॉज स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने की घटना पर मुख्य शिक्षा अधिकारी. खंड शिक्षा अधिकारी को दिया शोकॉज
Next Article 2 3 News Todayz सीएम धामी ने छात्र– छात्राओं के दल को शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सीएम धामी ने छात्र– छात्राओं के दल को शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अपराध से निपटने एसटीएफ का गठन होगा: मुख्यमंत्री सुखू

हल्की बर्फबारी से शिमला में स्थानीय लोग और पर्यटक में खुशी की लहर

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?