By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: समयबद्ध और सटीक आकलन पर ज़ोर: उत्तराखंड में मानसून आपदा से हुए नुकसान के लिए PDNA प्रक्रिया ज़ोरों पर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - समयबद्ध और सटीक आकलन पर ज़ोर: उत्तराखंड में मानसून आपदा से हुए नुकसान के लिए PDNA प्रक्रिया ज़ोरों पर

उत्तराखण्ड

समयबद्ध और सटीक आकलन पर ज़ोर: उत्तराखंड में मानसून आपदा से हुए नुकसान के लिए PDNA प्रक्रिया ज़ोरों पर

Aanchal
Last updated: 28/09/2025 10:54
Aanchal
Share
images 2025 09 28T162256.270 News Todayz समयबद्ध और सटीक आकलन पर ज़ोर: उत्तराखंड में मानसून आपदा से हुए नुकसान के लिए PDNA प्रक्रिया ज़ोरों पर
SHARE

देहरादून:  इस वर्ष मानसून के दौरान उत्तराखंड में आई आपदाओं से हुई वास्तविक क्षति के आकलन के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा प्रारंभ की गई पोस्ट डिज़ास्टर नीड्स असेसमेंट (PDNA) प्रक्रिया के तहत गठित पहली सर्वेक्षण टीम देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों का भ्रमण एवं सर्वेक्षण कर शनिवार को देहरादून लौट आई। शनिवार शाम को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में टीम ने तीनों जनपदों में हुए सर्वे और क्षति आकलन का विस्तृत प्रेज़ेंटेशन प्रस्तुत किया। इसमें सार्वजनिक परिसंपत्तियों, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़े क्षेत्रों में हुई क्षति का प्रारंभिक आकलन साझा किया गया। बैठक में संबंधित जिलों के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। सचिव ने कहा कि मानसून के दौरान भारी वर्षा से राज्य को बड़ी क्षति हुई है और PDNA सर्वेक्षण का उद्देश्य इसी क्षति का सही आकलन करना है। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों में PDNA प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक समग्र रिपोर्ट तैयार कर भारत सरकार को विशेष राहत पैकेज हेतु प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे प्रदेश में चल रही PDNA प्रक्रिया की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। सचिव ने बताया कि रविवार को हरिद्वार जनपद में PDNA टीम सर्वेक्षण कार्य करेगी, वहीं अन्य जनपदों में भी यह प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के अंतर्गत आवासीय क्षति, सार्वजनिक अवसंरचना, कृषि, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं आजीविका क्षेत्रों का मूल्यांकन किया जा रहा है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और सटीक हो, ताकि प्रभावितों को शीघ्र राहत और पुनर्वास मिल सके। बैठक में अपर सचिव एवं पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबेदुल्लाह अंसारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article muskan dixit 2016 News Todayz जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर ‘रासुका’, जोधपुर जेल में किया गया स्थानांतरित; लेह में प्रदर्शनकारियों पर सख्ती जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर ‘रासुका’, जोधपुर जेल में किया गया स्थानांतरित; लेह में प्रदर्शनकारियों पर सख्ती
Next Article पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 10 आतंकवादी गिरफ्तार News Todayz आतंकवाद खत्म करने की प्रतिबद्धता: पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में 17 आतंकवादियों को किया ढेर आतंकवाद खत्म करने की प्रतिबद्धता: पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में 17 आतंकवादियों को किया ढेर

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?