By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: सशक्त एवं समृद्ध उत्तराखंड बनाने वाला है केंद्रीय बजट : केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - सशक्त एवं समृद्ध उत्तराखंड बनाने वाला है केंद्रीय बजट : केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम 

उत्तराखण्ड

सशक्त एवं समृद्ध उत्तराखंड बनाने वाला है केंद्रीय बजट : केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम 

Aanchal
Last updated: 09/03/2025 15:42
Aanchal
Share
4 Min Read
IMG 20250309 WA0054 300x135 2 News Todayz सशक्त एवं समृद्ध उत्तराखंड बनाने वाला है केंद्रीय बजट : केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम 
SHARE

देहरादून: केंद्रीय मंत्री  जुअल ओराम ने देश के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए, जनजातीय क्षेत्रों के सशक्तिकरण करने वाला बताया। वहीं विश्वास जताया कि बजट में की गई दोगुनी बढ़ोत्तरी, लाभार्थी होने के साथ साथ, विकसित भारत निर्माण में जनजातीय क्षेत्रों की सक्रिय सहयोगात्मक भूमिका को भी सुनिश्चित करेगा ।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जनजातीय मामलों के मंत्री ने मोदी सरकार के केंद्रीय बजट को आत्मनिर्भर भारत निर्माण का दस्तावेज बताया। राष्ट्र कायाकल्प करने वाले इस बजट में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है। जिसमें विशेष तौर पर जनजातीय कल्याण को ध्यान रखकर वहां की शिक्षा, आजीविका और आधारभूत ढांचों में सुधार के लिए योजनाएं बनाई गई है। अपने विभाग का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया, 2014 के लगभग 4,497 करोड़ रुपए के मुकाबले वर्तमान में 231 गुना बढ़ोत्तरी के साथ 14,925 करोड़ रुपए बजट में आवंटित किए गए हैं। ये वृद्धि विगत वर्ष के आवंटित राशि से ही 45.79 फीसदी अधिक है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना को धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत लाते हुए 80,000 करोड़ के बजट के साथ अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ाया गया है। जिसमें PMAAGY को आवंटित राशि में 163 फ़ीसदी बढ़ोतरी करते हुए लगभग 336 करोड रुपए दिए गए हैं। जिसमें इन क्षेत्रों के शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर आधारभूत ढांचे की कमियों को दूर किया जाएगा। प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन में 380 करोड़ के बजट से जनजातीय समुदायों की वार्षिक आय को बढ़ाया जाएगा। इसी तरह प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम जनमन की फंडिंग को दुगना करते हुए 150 करोड़ से 350 करोड़ किया गया है जिसका उपयोग जनजातीय समूह के सामाजिक आर्थिक उत्कर्ष में सहयोग के लिए किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से जनजातीय समाज के दूरस्थ इलाकों में गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल योजना चलाई जा रही है। जिसकी सफलता को देखते हुए उसके बजट को विगत वर्ष के 4748 करोड रुपए को 7088 करोड़ कर दिया गया है।

उन्होंने बताया धरती आभा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान, गेम चेंजर साबित होने वाला है। जिसमें आवंटित 79,156 करोड़ रुपए की धनराशि से अगले 5 वर्षों में 63,843 गांव की दशो दिशा को बदला जाएगा। जिसमें लगभग 56333 करोड रुपए केंद्र और 22823 करोड रुपए राज्य की हिस्सेदारी होगी इस शुरुआत से 17 मंत्रालय को एक साथ लाकर ट्राइबल क्षेत्र के विकास के प्रमुख हिस्सों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस किया जाएगा।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में मोदी ने एक खास मकसद से जनजातीय विकास को लेकर विशेष प्रावधान किए हैं । और यह मकसद स्पष्ट है कि विकसित भारत बनने में जनजातीय क्षेत्र न केवल लाभार्थी बल्कि सक्रिय सहयोगी की भूमिका भी निभाए।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री का भाजपा एसटी प्रकोष्ठ से जुड़े जनजातीय कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनकर स्वागत किया गया। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार की तरफ से लाए गए सुझावों को प्राथमिकता से लिया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश चुनाव अधिकारी  खजान दास, प्रदेश कोषाध्यक्ष  पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान,  अनिल गोयल, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, मानिक निधि शर्मा, महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ अग्रवाल, गीताराम नौटियाल समेत बड़ी संख्या कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने की ऋषिकेश परमार्थ निकेतन में गंगा आरती व पूजा अर्चना
Next Article IMG 0613 scaled 1 News Todayz भारत की शानदार जीत पर क्रिकेट जगत ने लुटाया प्यार, रोहित शर्मा की अगुवाई में चमका टीम इंडिया भारत की शानदार जीत पर क्रिकेट जगत ने लुटाया प्यार, रोहित शर्मा की अगुवाई में चमका टीम इंडिया

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

जानें कैबिनेट द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

नैनीताल में पार्किंग के लिए शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर अस्थायी रूप से उत्तराखंड सरकार को आवंटित

युवाओं के साथ मैराथन में दौड़े मुख्यमंत्री धामी, किया उत्साहवर्धन

भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन, सीएम के साथ 10 देशों के राजदूत समेत एक हजार प्रतिभागी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने किया पहले गजा घण्टाकर्ण तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?